फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   634 leaflets sold for 52 posts of DDC

डीडीसी के 52 पदों के लिए 634 परचे बिके

Tue, 30 Mar 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
634 leaflets sold for 52 posts of DDC
रायबरेली में मंगलवार को छतोह ब्लॉक मुख्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रो की बिक् - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिला पंचायत सदस्य के 52 पदों के लिए 634 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके अलावा ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए भी 10 हजार से अधिक नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। ब्लॉक कार्यालयों में परचे खरीदने के लिए दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा। परचे खरीदने के साथ ही अन्य प्रक्रिया पूरी कराने में भी लोग जुटे रहे। नो डयूज लेने के लिए भी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य के 52 पदों के लिए कलेक्ट्रेट स्थित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सुबह से ही लोगों की लाइन लग गई। हालांकि बीती शनिवार को मात्र 164 परचे खरीदे गए थे, लेकिन शनिवार से मंगलवार तक 634 नामांकनपत्र खरीदे गए हैं। परचे खरीदने के साथ ही अन्य कागज बनवाने में भी दावेदार लगे रहे। तहसीलों में भीड़ रही। कोई शपथपत्र तो कोई अन्य विभागों से नो ड्यूज बनाने के लिए लाइन में लग रहा।
विज्ञापन

सुबह से ब्लॉक कार्यालयों में भी परचा खरीदने के लिए लाइनें लगी रहीं।
हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रधान पद के लिए 134, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 64 परचे खरीदे गए। बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार, प्रधान पद के लिए 102, बीडीसी के लिए 114, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 78 परचे बिके। खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, प्रधान पद के लिए 344, बीडीसी पद के लिए 366 और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए गहमागहमी के बीच 93 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रधान व बीडीसी पदों के लिए अब तक 400 से अधिक परचे बिक चुके हैं। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 331 परचे खरीदे गए। शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक में गहमागहमी के बीच 255 परचे खरीदे गए। अमावां में अब तक 500 और राही ब्लॉक में विभिन्न पदों के लिए 550 नामांकनपत्र खरीदे गए हैं। सभी ब्लॉकों में परचा खरीदने के लिए गहमागहमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed