{"_id":"5c2a5d09bdec22570d2ddafe","slug":"61546280201-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने प्राइवेट कंपनी तीन कर्मचारियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने प्राइवेट कंपनी तीन कर्मचारियों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। माडर्न कोच फैक्टरी प्रशासन की ओर से प्राइवेट कंपनी पर शिकंजा कसते हुए सोमवार को उसका एक टेंडर निरस्त कर दिया है। यही नहीं झगड़े में शामिल इस कंपनी के तीन लोगाें को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रविवार को मॉडर्न कोच कारखाना के भीतर निजी कंपनी श्री महादेव एशोसिएट्स व रेलवे के सरकारी कर्मचारियों के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसके बाद रविवार को दिनभर कारखाने में बड़े पैमाने पर कामकाज बंद रहा था।
सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्री महादेव एशोसिएट्स के तीन कर्मचारियों क्रमश गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के जतुआटप्पा निवासी आशीष कुमार, दीपेमऊ गांव निवासी भानू प्रताप सिंह उर्फ बीपी सिंह व धीरज सिंह को शांतिभंग की धाराओं में पाबंद करके उपजिलाधिकारी डलमऊ जीतलाल सैनी के समक्ष पेश किया। जहां से उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। यही नहीं माडर्न कोच कारखाना प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए श्री महादेव एशोसिट्स के शेल असेंबली टू टॉयर-थ्री टॉयर संबंधी टेंडर को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर पुलिस ने प्राइवेट कर्मचारियों की ओर से दी गई तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे प्राइवेट कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि कारखाने में झगड़े में शामिल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उपद्रव करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्राइवेट कर्मचारियों की ओर से कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। कारखाने के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आरपी शर्मा ने बताया कि कारखाने के भीतर माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है। श्री महादेव एशोसिएट्स कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसका टेंडर निरस्त कर दिया गया है। शेष काम पुलिस कर रही है।