{"_id":"5a68d56a4f1c1b8e238b48d9","slug":"61516819818-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के विकास की रफ्तार और होगी तेज, करोड़ों रुपये की योजनाओं का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के विकास की रफ्तार और होगी तेज, करोड़ों रुपये की योजनाओं का शुभारंभ
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
38.26 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
रायबरेली। जिले के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए बुधवार को 38.26 करोड़ रुपये के कार्यों और योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ।
यूपी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्टांप तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री व जिले के प्रभारी नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने इंदिरा गांधी सभागार में जिले को यह तोहफा दिया।
मंत्री ने 1748.79 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही 2077.40 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सांसद एवं अधिकारीगण एक या दो स्कूल को गोद लेकर उनकी सूरत एवं सीरत बदलने का कार्य करें।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, एसपी शिवहरि मीणा, सीडीओ राकेश कुमार, एडीएम (वित्त/राजस्व) राजेश कुमार प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट आलोक कुमार आदि मौजूद रहे। डीएम संजय कुमार खत्री ने सभी का आभार जताया।