फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कड़ाके की ठंड ने ली दोे किसानों की जान

कड़ाके की ठंड ने ली दोे किसानों की जान

Thu, 11 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड ने ली दोे किसानों की जान
ठंड में दो किसानों की जान गई
विज्ञापन


रायबरेली। जिले में सर्दी के सितम ने सबको बेहाल कर दिया है। मंगलवार रात ठंड लगने से दो किसानों की मौत हो गई है। बुधवार की सुबह भी कोहरा छाया रहा।

सर्दी की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चोें को हुई, जिन्हें ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली।

इधर, बुधवार की सुबह कोहरा से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सर्दी से लोग घरोें में ही दुबके रहे। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।

दोपहर बाद धूप निकल आई। इससे लोग छतों पर बैठे नजर आए। हालांकि हवा चलने से गलन रही, जिससे ठंड से लोग ठिठुरते भी दिखे।

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे देदोर गांव निवासी बाबूलाल (50) रात में ठंड लगने से कांपने लगा। उसके पेट में दर्द हुआ। उसे सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक किसानी करता था। मृतक के भतीजे रमेश ने बताया कि बाबूलाल अचानक कांपने लगा था। अस्पताल पहुंचाते कि उसकी मौत हो गई।

तहसीलदार सदर सौरभ शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसी तरह सलोन तहसील क्षेत्र के मोउज्जम खां का पुरवा गांव में बद्री यादव (70) किसानी करता था। ठंड लगने से उसकी भी मौत हो गई। बेटा रामलाल का कहना है कि पिता की ठंड लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed