फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ट्रैक्टर ने बच्चे को रौंदा, मौत

ट्रैक्टर ने बच्चे को रौंदा, मौत

Fri, 01 Dec 2017 12:30 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने बच्चे को रौंदा, मौत
ट्रैक्टर ने बच्चे को रौंदा, मौत
विज्ञापन

लालगंज/रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र के सैय्यद राजन किला बाजार में गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। लालगंज तहसील के सामने बुधवार रात बछरावां से लालगंज की ओर आ रहे एक रोडवेज बस को तेज रफ्तार डंफर ने ठोकर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित होकर तीन बिजली के पोलों को तोड़ते हुए सड़क के किनारे स्थित खाईं में जा घुसी। दुर्घटना में किसी को चोटें नहीं आई। बिजली के पोल टूट जाने से टाऊन की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। पॉवर कॉर्पोरेशन की ओर से मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
सैय्यद राजन किला बाजार के रहने वाले मो. इसरार का नौ वर्षीय बेटा जैद सड़क के किनारे खेल रहा था। सड़क से गुजर रहे ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर बच्चे की रौंद दिया। बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल नागेंद्र मिश्रा का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार रोडवेज बस संख्या यूपी 34 टी 3855 बुधवार रात 11.30 बजे बछरावां से लालगंज की ओर आ रही थी। तहसील के सामने लालगंज से बछरावां की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंफर ने रोडवेज बस में ठोकर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित हो गई और तीन बिजली के पोलों को तोड़ते हुए तौधकपुर गांव जाने वाली सड़क के किनारे स्थित खाईं में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के समय बस में ड्राइवर, कंडक्टर के समेत सात लोग सवार थे। घटना के समय टाउन की बिजली सप्लाई चालू थी। तार टूटते ही पॉवर हाउस से बिजली ट्रिप हो गई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। लोगों का मानना है कि बिजली ट्रिप न होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जेई आरके पाल ने बताया कि मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सात बजे तक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा।


ट्रेन से कटकर युवक की जान गई
रायबरेली। रायबरेली-इलाहाबाद रेलमार्ग पर गत बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी रामकमल सिंह के 40 वर्षीय बेटे मंजूर सिंह की रायबरेली-इलाहाबाद रेलमार्ग पर गत बुधवार रात किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताते हैं कि युवक नित्याक्रिया के लिए रेलवे लाइन के किनारे गया था।पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed