{"_id":"59de67c94f1c1ba7678b556c","slug":"61507747785-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर समेत दीवार गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर समेत दीवार गिरने से महिला की मौत
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छप्पर समेत दीवार गिरने से महिला की मौत
रायबरेली। परशदेपुर चौकी क्षेत्र में बुधवार सुबह छप्पर समेत दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब महिला छप्पर के नीचे सो रही थी। आनन-फानन मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने पहुंचकर हादसे की जांच की। हालांकि परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया।
परशदेपुर चौकी क्षेत्र के पूरे मंकदी मजरे बारा गांव की रहने वाली भगवंता देवी (58) पत्नी राम आसरे घर के सामने छप्पर के नीचे सो रही थी। सुबह एकाएक दीवार भरभराकर ढह गई। आवाज सुनकर परिवारीजन पहुंचकर जब तक मलबा हटाकर उसे बाहर निकालते, तब तक भगवंता देवी की मौत हो गई। मृतक के बेटे फूलचंद्र ने बताया कि दीवार गिरने से मां की मौत हुई है। चौकी इंचार्ज श्रीराम पांडेय का कहना है कि ग्रामीणों से मामले की जानकारी हुई थी। परिवारीजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया है।