{"_id":"5995e8a04f1c1b60228b4624","slug":"61502996640-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैग ने खंगाले तीन सीएचसी के दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैग ने खंगाले तीन सीएचसी के दस्तावेज
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैग ने खंगाले तीन सीएचसी के दस्तावेज
रायबरेली। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय लेखा एवं महालेखा परीक्षा (कैग) की टीमल ने गुरुवार को तीन और सीएचसी के दस्तावेजों की जांच की। इससे हड़कंप रहा। कैग की इलाहाबाद शाखा की तीन सदस्यीय टीम ने शिवगढ़, लालगंज, महराजगंज और डलमऊ सीएचसी के अधीक्षकों को दस्तावेजों के साथ सीएमओ कार्यालय ही तलब किया। टीम ने दस्तावेज चेक किए। कैग के सवाल-जबाब से अधीक्षकों में हड़कंप रहा। टीम ने वर्ष 2016-17 में जननी सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं में किए गए भुगतान के साथ ही अन्य कार्यक्रमों की फाइलों के बारे में विस्तृत रूप से पड़ताल की। जांच के बिंदुओं के अनुसार अधीक्षकों से जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि कैग की टीम जांच कर रही है। अभी कई और दिन रुककर जांच करेगी।