{"_id":"621285c40c9f4820b66bb406","slug":"5400-election-kits-of-medicine-and-corona-protection-ready-raibaraily-news-lko618709349","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा और कोरोना सुरक्षा की 5400 चुनावी किटें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा और कोरोना सुरक्षा की 5400 चुनावी किटें तैयार
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 22 फरवरी को बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचेंगी। पोलिंग पार्टियों को विशेष दवा किट मुहैया कराई गई है।
एहतियात के तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली सभी दवाएं रखी गईं हैं। दवा की किट में उल्टी, पेट दर्द, आंख दर्द और बुखार की दवाएं शामिल की गई हैं, लेकिन कोरोना सुरक्षा किट में मास्क, सैनिटाइजर, हैंडवॉश, ग्लब्स आदि सामान रखा गया है। दवा और कोरोना सुरक्षा की 27-27 सौ किटें तैयार की गई हैं। किसी भी प्रकार की इमरजेंसी पर एंबुलेंस 108 भी मौके पर पहुंचेगी।
कोरोना संक्रमण के बीच हो रहे विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन गंभीर है। बीमारियों से बचाव के लिए पोलिग पार्टियों के लिए दवाओं की किट के साथ ही कोरोना सुरक्षा किटें भी तैयार कराई गई हैं।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों को मिलने वाली दवा किट में बदन दर्द, सिर दर्द, बुखार, जुकाम, एलर्जी, एंटीबायोटिक, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, पेट में जलन आदि की दवाएं रखी गई हैं। सभी दवा की किट पर कोविड कमांड कंट्रोल रूम के नंबर भी लिखवाए जाएंगे, ताकि समस्या होने पर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन से संपर्क किया जा सके।
आयुष पहले ही मिली, रवाना होते ही मिलेगी कोरोना सुरक्षा किट
मतदान कर्मियों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष किट प्रशिक्षण के दौरान ही कर्मचारियों को दी जा चुकी है।
आयुष किट में आयुष काढ़ा, संशमनी वटी, गिलोय च्वनप्राश, अणु तेल शामिल किया गया है। 22 फरवरी को रवाना होते समय पोलिंग पार्टियों को कोरोना सुरक्षा किट भी मिलेगी। इस किट में मास्क, सैनिटाइजर, हैंडवॉश, ग्लब्स आदि समान रखा गया है।