{"_id":"5ec950468ebc3e90343d6932","slug":"54-labour-by-train-and-448-by-bus-came-raibaraily-news-lko5228920157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों से 54 तो रोडवेज बस से आए 448 प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों से 54 तो रोडवेज बस से आए 448 प्रवासी
विज्ञापन
रायबरेली। गैर प्रांतों से प्रवासी श्रमिकों के आने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। शनिवार को रायबरेली के लिए कोई विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेन तो नहीं आई, लेकिन इधर से गुजर रही दो ट्रेनों से 54 प्रवासियों को उतारा गया। दूसरी तरफ रोडवेज बसों से आए 448 प्रवासियों का भी परीक्षण कराया गया। इन सभी को उनके घर भेजने की व्यवस्था कराई गई। प्रवासी श्रमिकों के आवागमन को देखते हुए रेलवे और बस स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अमला भी रात-दिन डटा रहता है।
विभिन्न प्रांतों से प्रवासियों को उत्तर प्रदेश लाने के लिए रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रखी हैं, जो रायबरेली समेत आसपास के सभी जिलों में पहुंच रही हैं। इसके बाद अलग-अलग जिलों के प्रवासियों को रोडवेज बसों से उनके गृह जनपद भेजा जा रहा है। रोडवेज ने बसों का बेड़ा तैयार कर रखा है। इन बसों को रायबरेली डिपो, जीआईसी ग्राउंड, रेलवे स्टेशन पर खड़ा कराया गया है। जरूरत पड़ने पर आसपास के जिलों से भी बसें मंगाई जाती हैं। छोटे चौपहिया वाहनों के साथ ही प्राइवेट बसों का इंतजाम भी किया जाता है।
शनिवार को पूना से मिर्जापुर जा रही श्रमिक स्पेशल से 10 और दिल्ली से वाराणसी जा रही ट्रेन से 44 प्रवासी यहां उतारे गए। मिर्जापुर वाली गाड़ी सुबह 4.54 बजे और वाराणसी वाली गाड़ी दोपहर 11.30 बजे यहां आई। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद तीन बसों से इन सभी को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दोनों ही गाड़ियां 10 मिनट के ठहराव के बाद गंतव्य की ओर रवाना कर दी गईं।
विज्ञापन
इसी तरह रोडवेज के रायबरेली डिपो में भी प्रवासी पहुंच रहे हैं। यातायात अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मध्यरात्रि 12 बजे शाम 4 बजे तक 23 बसें यहां पहुंचीं, जिससे आए 448 प्रवासियों को उतारा गया। इन सभी के बारे में सारी जानकारी जुटाने के साथ ही उनका परीक्षण किया गया, फिर दूसरे वाहनों से इन्हें गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
रेलवे ने खोला रिजर्वेशन काउंटर
रायबरेली। रेलवे ने पहली जून से चलने वाली ट्रेनों में आरक्षण कराने के लिए रिजर्वेशन काउंटर खोल दिया है। सीएमआई डीडी शुक्ला ने बताया कि पहली जून से 200 ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। हालांकि इनमें से कोई भी ट्रेन रायबरेली होकर नहीं चलेगी। इसके बावजूद जिले के लोगों की सुविधा को देखते हुए सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रिजर्वेशन काउंटर खोलने की व्यवस्था कर दी गई है, ताकि आसपास के जिलों से यात्रा करने के लिए लोग यहां से आरक्षण करा सकें। हालांकि रिजर्वेशन काउंटर पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।