फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   52 thousand fake birth certificates will be cancelled

Raebareli News: 52 हजार फर्जी जन्म प्रमाणपत्र होंगे निरस्त

Fri, 02 May 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 02 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
52 thousand fake birth certificates will be cancelled
रायबरेली। सलोन ब्लॉक के 11 गांवों में फर्जीवाड़ा करके बनाए गए 52,594 जन्म प्रमाणपत्र जल्द ही निरस्त होंगे। इसके लिए सूची महानिदेशक (जन्म-मृत्यु) को डीएम के माध्यम से भेज दी गई है। आदेश मिलते ही फर्जी प्रमाणपत्रों को निरस्त करने का काम शुरू होगा। आरोपी वीडीओ विजय यादव की यूजर आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग करके मास्टरमाइंड मो. जीशान व उसके साथियों ने पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल आदि देशों से जुड़े राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु, केरल, पंजाब आदि राज्यों के फर्जी प्रमाणपत्र बनाए थे।
विज्ञापन


जिले में 18 जुलाई 2024 को सलोन में जन्म प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। यूपी एटीएस के आईजी नीलाब्जा चौधरी और लखनऊ रेंज के आईजी अमरेंद्र सेंगर ने सलोन पहुंचकर जांच करने के बाद आरोपी वीडीओ व ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कोटरा बहादुरपुर निवासी विजय सिंह यादव, सलोन निवासी मास्टरमाइंड मो. जीशान, रियाज और सुहेल खान को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद आरोपी वीडीओ की पूर्व तैनाती वाले गांवों नुरुद्दीनपुर, गढ़ी इस्लाम नगर, लहुरेपुर, सिरसिरा, गोपालपुर में जांच में 19,184 फर्जी प्रमाणपत्र मिले थे। बाद में सांडा सैदन, माधौपुर निनैया, औनानीश, पृथ्वीपुर, पाल्हीपुर और दुबहन में प्रमाणपत्रों की जांच की गई थी। इन गांवों में भी 33,410 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मिले। जालसाजों ने 11 गांवों में 52,594 फर्जी प्रमाणपत्र बनाए थे। जांच पूरी होने के बाद अब फर्जी प्रमाणपत्रों को निरस्त कराने के लिए सूची महानिदेशक (जन्म व मृत्य) को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जन्म प्रमाणपत्र होंगे निरस्त
ग्राम पंचायत फर्जी प्रमाणपत्र
पाल्हीपुर 13707
नुरुद्दीनपुर 10151
पृथ्वीपुर 9393
सांडा सैदन 4897
माधौपुर निनैया 3746
लहुरेपुर 3780
सिरसिरा 2773
गढ़ी इस्लामनगर 2255
औनानीश 1665
गोपालपुर उर्फ अनंतपुर 225
दुबहन 02


सलोन ब्लॉक के गांवों की जांच में मिले फर्जी प्रमाणपत्रों को निरस्त होना है। इसके लिए पत्र डीएम के माध्यम से महानिदेशक को भेजा गया है। आदेश मिलने के बाद फर्जी प्रमाणपत्रों को निरस्त कराने का काम शुरू होगा।
- सौम्यशील सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed