फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   '52 Seconds, the name of country', the raised imagination

‘52 सेकेंड देश के नाम’ की जगाई अलख

Sat, 13 Aug 2016 11:29 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Sat, 13 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
'52 Seconds, the name of country', the raised imagination
कान्य शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मे राष्ट्रगान गाते छात्र-छात्राएं व शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन और प्रधानाचार्य परिषद की ओर से स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिले के कई स्कूलों में 52 सेकेंड देश के नाम अभियान चलाया गया। इसके तहत छात्रों को जागरूक किया गया और उन्हें इस बाबत जनता को भी अवगत कराने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन


अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने अपने स्कूलों के अलावा समीप के गांवों में जाकर नागरिकों को सामूहिक तौर पर राष्ट्रगान के सम्मान में सावधान खड़े होने का संदेश दिया। साथ ही अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


छात्रों को राष्ट्र के नाम अपने सभी प्रयासों को समर्पित करने का संकल्प दिलाया। उर्मिला इंटर कॉलेज में छात्रों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनता को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वैदिक इंटर कॉलेज में श्रीकांत तिवारी और जयशंकर वाजपेयी ने छात्रों से जनता के बीच देश के नाम 52 सेकेंड करने का संदेश फैलाने का आह्वान किया। राजा विश्वनाथ इंटर कॉलेज में भी छात्रों को संकल्प दिलाया गया।

चंद्रपाल इंटर कॉलेज शोरा एवं कान्य शिक्षा निकेतन करहिया में प्रधानाचार्यों ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। कहा कि सभी छात्र राष्ट्रगान के समय लोगों को खड़ा होने के प्रति जागरूक करें। 

कान्य शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज करहिया में दूसरे स्कूलों के बच्चों को बुलाकर राष्ट्रगान की मूल भावनाओं से अवगत कराया गया। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य भाव जनता के अंदर राष्ट्र भावना को भरना है। 

मंत्री रामवृक्ष यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी प्रधानाचार्य छात्रों के अलावा जनता को भी जोड़ने का प्रयास करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि यह एक सकारात्मक पहल है।


इससे देश को एक सूत्र से जोड़ा जा सकता है। संरक्षक शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि इसके लिए प्रधानाचार्य परिषद अमर उजाला का आभारी है। इस अभियान से न केवल राष्ट्रभावना जाग्रत होगी, बल्कि गुरुओं का भी सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed