फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खुशी के मौके पर लोगों को थमाई जा रही थी जहरीली कचरी

खुशी के मौके पर लोगों को थमाई जा रही थी जहरीली कचरी

Tue, 26 Mar 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
खुशी के मौके पर लोगों को थमाई जा रही थी जहरीली कचरी
रायबरेली। होली जैसे खुशी के मौके पर चंद रुपयों की खातिर लोगों को जहरीली कचरी खिलाई जा रही थी। कचरी बनाने में जहरीले सिंथेटिक कलर का प्रयोग किया जा रहा था। लखनऊ लैब में जांच में कचरी में डाले गए पीला, नारंगी रंग और कचरी का नमूना फेल हो गया है। लैब से आई रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। इस कचरी के खाने से लोगों को कई घातक बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा एक बेसन का नमूना भी फेल हो गया है। इसमें भी जहरीले सिंथेटिक कलर का प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन



एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव की टीम ने मुंशीगंज स्थित रचित गोल्ड कचरी फैक्टरी में बीती पांच मार्च को छापा मारा था। इस फैक्टरी के प्रोपराइटर प्रिया मुरारका हैं। अफसरों की टीम ने तैयार की गई कचरी को मिलावटी बताते हुए सीज कर दिया था। साथ ही यहां से पीला, नारंगी रंग और कचरी का नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा था। लखनऊ लैब में तीनों नमूने जांच में फेल पाए गए।
विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक कचरी में खाने योग्य पीला रंग का प्रयोग न करके प्रतिबंधित सिंथेटिक कलर का प्रयोग किया गया था, जो जहरीला होता है। इसी तरह नारंगी रंग के नमूने में जांच में पाया गया कि इसमें प्रतिबंधित अखाद्य रंग सूडान द्वितीय मिला था, जो जहरीला होता है। कचरी के नमूने में जहरीला रोडामीन बी प्रतिबंधित सिंथेटिक कलर लाल रंग पाया गया। यह भी जहरीला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां पर तैयार कचरी होली पर दुकानदारों के माध्यम से लोगों को बेची जा रही थी। इसी माह की 14 मार्च को दक्षिणी जहानाबादग में मो. तारिक के यहां से बेसन का नमूना लिया गया था। मेरठ की लैब से आई रिपोर्ट में बेसन का नमूना फेल हो गया। रिपोर्ट में पाया गया कि बेसन में सिंथेटिक कलर (खतरनाक) का प्रयोग किया गया था। कचरी बनाने वाले प्रोपराइटर और बेसन बेचने वाले दुकानदार को नोटिस जारी की गई है।


किडनी, लीवर और आंख पर पड़ता है असर
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीरबल का कहना है कि सिंथेटिक कलर से तैयार की गई कचरी जहरीली हो जाती है। इसके खाने से लोगों की किडनी, लीवर के साथ ही आंख पर असर पड़ता है। यहां तक लंबे समय तक कचरी खाने से कैंसर तक होने का खतरा रहता है।



वर्जन
मुंशीगंज स्थित फैक्टरी से लिए गए कचरी और रंग के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। इसमें सिंथेटिक कलर के प्रयोग की बात जांच में पाई गई है, जो जहरीला होता है। इसके खाने से लोगों में गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है। साथ ही बेसन का नमूना भी फेल पाया गया है। कचरी बनाने वाले प्रोपराइटर और बेसन बेचने वाले दुकानदार को नोटिस जारी की गई है।
- शशांक त्रिपाठी, अभिहित अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed