फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ढाई लाख की आबादी को बेहतर सुविधाओं देने का दावा खोखला

ढाई लाख की आबादी को बेहतर सुविधाओं देने का दावा खोखला

Mon, 18 Feb 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
ढाई लाख की आबादी को बेहतर सुविधाओं देने का दावा खोखला
रायबरेली। शहर की ढाई लाख आबादी को बेहतर सुविधाएं देने का दावा खोखला साबित हो रहा है। ईओ की नियमित तैनाती न होने के चलते शहर का विकास कार्य ठप सा हो गया है। खासकर सड़कों व नालों के निर्माण के लिए दस करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनकर है, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसके अलावा अन्य कार्यों में तेजी नहीं आ पा रही है, मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थिति यही रही तो पूरी तरह से विकास कार्यों का पहिया रुक जाएगा।
विज्ञापन



शहर के 34 वार्डों में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका के पास है। यहां पर तैनात रहे ईओ मुशीर अहमद का इलाहाबाद स्थानांतरण किए जाने के बाद प्रियंका मिश्रा को नए ईओ की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका को रायबरेली के अलावा अमेठी जिले की नगर पालिका गौरीगंज, नगर पालिका जायस और रायबरेली जिले की नगर पंचायत सलोन का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन



ऐसे में ईओ नियमित तौर से यहां कार्य नहीं कर पा रही हैं। हफ्ते में एक ही दिन यहां पर ईओ आती हैं। इस वजह से शहर का विकास कार्य बाधित हो गया है। दस करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और नालों के निर्माण के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है, लेकिन फाइल आगे न बढ़ने के कारण कार्य रुक गया है। इसके अलावा साफ-सफाई भी ठीक तरीके से नहीं हो पा रही है। जो कार्य यहां पर चल रहे हैं, वे भी ठीक तरीके से नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन मोहल्लों में बनाई जानी हैं पक्की सड़कें
नगर पालिका के अफसरों के मुताबिक साकेतनगर, सर्वोदय नगर, इंदिरा उद्यान के पास हर्षनगर, बरखापुर, अशफाक उल्लानगर, सत्यनगर, निराला नगर, जोशियाना पुल के पास बागभीतर मोहल्ला, शिवाजी नगर, रतापुर, रामजीपुरम, छजलापुर, अंबेडकर नगर, आचार्य द्विवेदीनगर, रायपुर, बजरंग नगर, कैलाशपुरी, बैरहना, प्रगतिपुरम कॉलोनी, क्रांतिपुरी, गांधीनगर, अयोध्यापुरी समेत 42 स्थानों पर सड़कों का निर्माण कराया जाना है, लेकिन ईओ की नियमित तैनाती न होने के कारण यह कार्य अधूरे पड़े हैं।


मनमाने ढंग से खुद रहीं सड़कें, देखने वाला कोई नहीं
जल निगम की ओर से शहर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। मनमाने ढंग से सड़कों की खुदाई कराई जा रही है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मगर यह देखने वाला कोई नहीं है। नागरिकों की शिकायतों के बाद भी इस पर कार्रवाई करने वाला कोई नहीं है। जलनिगम की ओर से शहर में सड़क खुदाई का कार्य मनमाने ढंग से कराया जा रहा है।



वर्जन
नगर पालिका रायबरेली में ईओ प्रियंका मिश्रा की तैनाती की गई है, लेकिन उनके पास कई जगह का चार्ज होने की वजह से वह यहां पर समय कम दे पाती हैं। नियमित ईओ के न रहने के चलते विकास कार्य ठप पड़े हैं। इस समस्या को लेकर लखनऊ जाकर उच्चाधिकारियों से मुलाकात की गई है। जल्द नए ईओ की तैनाती यहां पर कर दी जाएगी। इसके बाद विकास कार्य तेजी के साथ किए जा सकेंगे।
- पूर्णिमा श्रीवास्तव, नगर पालिकाध्यक्ष, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed