{"_id":"5c0c11c3bdec22415c7d1504","slug":"51544294851-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे रिजर्वेशन में धांधली की जांच, तीन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे रिजर्वेशन में धांधली की जांच, तीन को पकड़ा
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। रेलवे के आरक्षण टिकटों की अवैध बुकिंग को लेकर विजिलेंस टीम ने शनिवार को छापेमारी की। टीम ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
टीम उन्हें लेकर चली गई है, जिससे स्टेशन के कर्मचारियों के साथ ही यात्रियों में भी हड़कंप रहा। इस मामले में स्थानीय अफसर कुछ भी बताने या किसी तरह की कोई जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।
लखनऊ से आई विशेष टीम ने ऐसे लोगों को पकड़ा, जो अवैध रूप से रेलवे रिजर्वेशन के लिए एक साथ कई टिकट बनवाने पहुंचते हैं।
टीम ने सलोन और ऊंचाहार क्षेत्र के रहने वाले तीन लोगों को दबोचा है। मानिकपुर में भी छापेमारी किए जाने और एक अन्य व्यक्ति को पकड़े जाने की खबर है, लेकिन पूरे मामले में टीम के सदस्यों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
स्थानीय रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस छापेमारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। स्टेशन अधीक्षक जवाहर लाल ने बताया कि विजिलेंस की विशेष टीम ने छापेमारी की थी, लेकिन कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।