{"_id":"5a4400554f1c1b09788b5354","slug":"51514405973-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुवल और मीनाक्षी का चैंपियनशिप पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुवल और मीनाक्षी का चैंपियनशिप पर कब्जा
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
भुवल और मीनाक्षी का चैंपियनशिप पर कब्जा
रायबरेली। फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। इस साल व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर छात्र वर्ग से भुवल पटेल और छात्रा वर्ग से मीनाक्षी तिवारी ने कब्जा जमाया। ब्रांच में छात्र वर्ग से आईसी इंजीनियरिंग एवं छात्रा वर्ग से सीएस इंजीनियरिंग चैंपियन रहा। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
अंतिम दिन हुई प्रतियोगिताओं के दौरान छात्रों की 1500 मीटर दौड़ में सुरेंद्र कुमार पटेल प्रथम, सर्वेश कुमार यादव द्वितीय एवं सीमांत सिंह तृतीय, 100 मीटर रेस में दीपक यादव प्रथम, रामकयास द्वितीय एवं अंकुर सिंह तृतीय, छात्राओं की 100 मीटर रेस में मीनाक्षी प्रथम, गायत्री द्वितीय एवं वैशाली तृतीय रहीं। छात्राओं की रिले रेस में आईसी इंजीनियरिंग ब्रांच प्रथम, मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच द्वितीय एवं आईटी ब्रांच तृतीय रही, जबकि छात्रों में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ने प्रथम, आईटी ने द्वितीय एवं इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की जेवलिन थ्रो में रजनीश कुमार मिश्रा प्रथम, दीपक यादव द्वितीय एवं प्रशांत कुमार तृतीय, छात्राओं में गायत्री प्रथम, रक्षा सिंह द्वितीय एवं मोनी तृतीय रहीं। दिव्यांगों की जेवलिन थ्रो में नीलेश मधेशिया ने प्रथम, राहुल वर्मा ने द्वितीय एवं पवन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की ऊंची कूद में अमित कुमार सिंह प्रथम, भुवल पटेल द्वितीय एवं शुभम चौरसिया तृतीय, छात्रा में गरिमा प्रथम, अनामिका द्वितीय एवं रोली तृतीय स्थान पर रहीं।
समापन समारोह में प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली। डीएम ने छात्र-छात्राओं को मेहनत एवं लगन से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो छात्र वर्षों से मेहनत करते हैं, वे ही सफल होते हैं। जो छात्र पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सके हैं, वे आगे परिश्रम कर पुरस्कार प्राप्त करें। ओपी तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन एमए खान ने किया। इस मौके पर यूसी काला, रवींद्र सोलंकी, रेनू भट्ट, विनोद कुमार, केसीएम शुक्ला, अवनीश अग्निहोत्री, सिद्दीका बेगम, रेनू गौतम, अवनीश वर्मा, चंद्रशेखर सरोज, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।