फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जलनिगम का पाइप कटने से दुकानों में भरा पानी

जलनिगम का पाइप कटने से दुकानों में भरा पानी

Mon, 04 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
जलनिगम का पाइप कटने से दुकानों में भरा पानी
जलनिगम का पाइप कटने से दुकानों में भरा पानी
विज्ञापन

खीरों (रायबरेली)। कस्बे में सोलर प्लांट की नई लाइन के खंभे गाड़ते समय जल निगम की पाइप कट गई। इससे खीरों चौराहे पर सड़क में पानी भरने के बाद आधा दर्जन दुकानदारों की दुकानों में पानी भर गया। दुकानों में पानी आता देखकर दुकानदारों मे हड़कंप मच गया। आनन-फानन दुकानदारों और कस्बावासियों ने पानी की टंकी पहुंच कर आपूर्ति बंद कराई। जलापूर्ति बंद हो जाने से इससे जुड़े लगभग 275 उपभोक्ताओं को पीने का पानी मुहैया नहीं हो सका।
खीरों के दुकानदार दिनेश गुप्ता, सदाकत, मो. नईम आदि ने बताया कि खीरों कस्बे में थाने के बगल में एक सोलर प्लांट लगाया गया है। इसके लिए कस्बे में सड़क के किनारे रविवार दोपहर में नए खंभे गाड़े जा रहे थे। सदाकत की दुकान के सामने खंभे गाड़ने के दौरान जमीन के अंदर से जा रहा जलापूर्ति का पाइप फट गया। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई। शाम को जब पानी की सप्लाई शुरू की गई तो देखते ही देखते टूटे पाइप से पानी निकल कर सड़क पर भरने लगा। सड़क के किनारे बनी नालियाँ चोक होने के कारण पानी निकासी नहीं हो सकी। जब तक सभी दुकानदार कुछ समझ पाते, तब तक खीरों-अतरहर रोड पर बनी आधा दर्जन दुकानों में पानी भरने लगा। इससे दुकानदारो में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

दुकानदारों ने तत्काल पानी की टंकी पर पहुँचकर जलापूर्ति बंद कराई। पानी की आपूर्ति बंद होने से कस्बे के लगभग 275 घरों को पानी मिलना बंद हो गया। अब जब तक पाइप सही नहीं होगा, तब तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में जलनिगम खीरों के अवर अभियंता अवध किशोर ने बताया कि पाइप फटने की सूचना मिली है। पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। सोमवार को इसे ठीक कराकर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। खंभे गाड़ने वाले संबंधित विभाग या जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी तथा पाइप लाइन के नुकसान का आंकलन करने के लिए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed