फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   उम्मीदवारों की बढ़ी धुकधुकी, मतपेटियों से आज निकलेगा 802 प्रत्याशियों का भाग्य

उम्मीदवारों की बढ़ी धुकधुकी, मतपेटियों से आज निकलेगा 802 प्रत्याशियों का भाग्य

Fri, 01 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
उम्मीदवारों की बढ़ी धुकधुकी, मतपेटियों से आज निकलेगा 802 प्रत्याशियों का भाग्य
मतगणना आज, 802 प्रत्याशियों का होगा फैसला
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव की वह घड़ी आ गई है, जिसका इंतजार प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और जिले की जनता को है। आज (शुक्रवार को) कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। इसके साथ ही नगर पालिका रायबरेली और सभी आठ नगर निकायों के अध्यक्ष व सभासद/ सदस्य के 802 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। मतगणना के लिए 131 टेबल लगाई हैं। इसमें एक साथ ही 655 कर्मचारी वोटों की गणना करेंगे। 35 रिजर्व टेबलों पर 175 कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष पद के लिए 76 और सभासद/सदस्य पदों की मतणगना में 55 टेबलें लगाई गई हैं।

जिला प्रशासन ने गुरुवार को मतगणना के लिए तैयारियों को पूरा कर लिया है। सभी मतगणना स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। साथ ही प्रत्याशी भी अपने एजेंटों को पास जारी कराने के लिए भागदौड़ करते रहे। 01 दिसंबर को नगर निकाय के वोटों की गणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। सभी नगर पंचायतों के तहसील मुख्यालयों पर मतगणना की व्यवस्था कराई गई है। नगर पालिका रायबरेली में राजकीय इंटर कॉलेज को मतगणना स्थल बनाया गया है। सलोन स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में सलोन के साथ ही परशदेपुर और नसीराबाद के वोटों की गणना होगी। इसी तरह तहसील महराजगंज में नगर पंचायत महराजगंज और बछरावां के वोटों की गणना होगी। नगर पंचायत बछरावां के वोटों की गणना के लिए बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदारों को मतणगना का प्रभारी बनाया गया है। सभी जगह सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन


मतणगना के लिए तहसीलों में लगाई गईं टेबलें
नगर पंचायतें मतगणना स्थल अध्यक्ष पद के टेबल सभासद/सदस्यों के टेबल
रायबरेली राजकीय इंटर कॉलेज 49 34
महराजगंज मीटिंग हाल तहसील महराजगंज 02 02
बछरावां नायब तहसीलदार कक्ष महराजगंज 03 02
सलोन सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन 02 02
परशदेपुर सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन 02 02
नसीराबाद सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन 03 03
डलमऊ तहसील डलमऊ परिसर 02 02
ऊंचाहार सभाकक्ष तहसील ऊंचाहार 03 02
लालगंज बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज 10 06
कुल 76 55

अध्यक्ष के कुल पद 09
कुल प्रत्याशी 101
सभासद/सदस्य के कुल पद 127
कुल प्रत्याशी 701
मतगणना के लिए लगी टेबलें 131
कुल मतगणना कर्मी 655
रिजर्व में लगी गईं टेबल 35
रिजर्व में रखे मतगणनाकर्मी 175
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed