फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बिजली कटौती से खफा उपभोक्ताओं ने घेरा बिजली घर

बिजली कटौती से खफा उपभोक्ताओं ने घेरा बिजली घर

Thu, 17 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती से खफा उपभोक्ताओं ने घेरा बिजली घर
कटौती से भड़के लोग, घेरा बिजली घर
विज्ञापन

हरचंदपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के 30 हजार उपभोक्ताओं को महज तीन-चार घंटे ही बिजली मिल रही है। कई बार शिकायत पर सुनवाई न होने से खफा ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा।
सभी ने नारेबाजी करते हुए विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। उपकेंद्र के सभी पांच फीडरों की आपूर्ति बंद कराकर एसएसओ भुल्लन यादव को बाहर निकाल दिया। इस दौरान करीब तीन घंटे क्षेत्र की आपूर्ति बंद रही। सूचना मिलने के बाद एसडीओ और अवर अभियंता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उपभोक्ताओं ने कहा कि सोहलिया फीडर को बहुत कम बिजली दी जा रही है, जबकि अन्य फीडरों को ज्यादा बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत कटौती पर भड़के पैड़ेपुर, रूपखेड़ा, स्योथी, चकसुंडा, भवानी नगर, सोहलिया समेत एक दर्जन गांव के लोगों ने हरचंदपुर उपकेंद्र का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया।
एसएसओ से सभी पांच फीडर (हरचंदपुर, गंगागंज, सोहलिया, रहवां व बाला) को बंद कराकर उसे उपकेंद्र के बाहर कर दिया और गेट पर ताला डालकर बैठ गए। सभी ने नारेबाजी करते हुए सक्षम अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
सोहलिया फीडर से जुड़े ग्रामीणों का आरोप है कि हम लोगों को महज तीन से चार घंटे बिजली मिल रही है। जबकि अन्य फीडरों को ज्यादा बिजली की आपूर्ति की जाती है।
ग्रामीण अजय सिंह, बब्बन सिंह, रामसेवक, आशू, धनंजय सिंह, अमरदेव यादव, आदि ने कहा कि कि एक सप्ताह से हम लोगों को बमुश्किल तीन से चार घंटे बिजली मिल रही है।
वहीं अन्य फीडरों को ज्यादा बिजली की आपूर्ति होती है। घेराव की सूचना मिलने पर अवर अभियंता मुकेश भारती मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

सूचना पर पहुंचे एसडीओ ने निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति करने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने घेराव समाप्त किया।

उपकेंद्र का 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से समस्या आई थी। एक ट्रांसफार्मर से किसी तरह बांट-बांट कर बिजली आपूर्ति की जा रही थी। नया ट्रांसफार्मर लग गया है। अब उपभोक्ताओं को शेड्यूल के हिसाब से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। यदि कोई कर्मचारी आपूर्ति में मनमानी करता है कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-एसएन यादव, उपखंड अधिकारी त्रिपुला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed