{"_id":"594fe99b4f1c1b236c8b45a3","slug":"51498409371-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस गश्त की पोल खोल मोबाइल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस गश्त की पोल खोल मोबाइल की
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल की दो दुकानों से कीमती माल उड़ाया
- लैपटॉप, 70 एंड्रॉयड मोबाइल व रिचार्ज कूपन समेत अन्य सामान चोरी
- नकब लगाकर चोरी, किसी को नहीं लगी भनक, सुबह हो सकी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ऊंचाहार-रोहनियां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त की पोल खोलते हुए चोरों ने मोबाइल की दो दुकानों में नकब लगाकर लाखों का माल पार कर दिया। सामान में ज्यादातर मोबाइल थे। सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो उनको चोरी की जानकारी हो सकी। इस घटना पर व्यापारियों में गहरी नाराजगी है।
ऊंचाहार थाना चौराहा पर पुलिस बूथ बना हुआ है। बूथ के पास कस्बा निवासी जयकृष्ण जायसवाल की मोबाइल की दुकान है। शनिवार रात चोर दुकान के पीछे दीवार में सेंध काटकर अंदर घुस आए और दुकान में रखा लैपटॉप, 70 एंड्रॉयड मोबाइल व रिचार्ज कूपन समेत सभी कीमती माल पार कर दिया। वहीं जमुनापुर चौराहा स्थित सत्य प्रकाश शुक्ला की मोबाइल की दुकान में सेंध काटकर 10 मोबाइल, 40 बैटरियां और पांच हजार के रिचार्ज कूपन समेत सभी माल चोरी कर ले गए। दुकानदारों ने रविवार सुबह दुकान का ताला खोला तो अंदर का नजारा देख अवाक रह गए। सूचना पर पहुंचे एसओ सुरखाब खान ने मौके की जांच की। चोरी की तहरीर मिली है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।