{"_id":"618abda2bf5bdf011f34fbe4","slug":"500-metric-tonnes-of-dap-will-reach-25-committees-directly-from-lucknow-raibaraily-news-lko6037118158","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से सीधे 25 समितियों में पहुंचेगी 500 मीट्रिक टन डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से सीधे 25 समितियों में पहुंचेगी 500 मीट्रिक टन डीएपी
विज्ञापन
रायबरेली। प्रमुख सचिव बीएल मीणा के बछरावां के कसरावां समिति के निरीक्षण के दौरान डीएपी की किल्लत की समस्या उजागर होने के बाद जिले की 25 समितियों में 500 मीट्रिक टन खाद पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं।
लखनऊ से सीधे सडक़ मार्ग से जिले की समितियों में 20-20 मीट्रिक टन डीएपी पहुंचाई जाएगी। इसके लिए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने समितियों की सूची शासन को उपलब्ध करा दी है। दो दिन में डीएपी समितियों में पहुंच जाएगी।
पिछले सप्ताह प्रमुख सचिव ने बछरावां क्षेत्र के कसरावां स्थित समिति का निरीक्षण किया था। किसानों ने डीएपी न होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव ने लखनऊ से सीधे समितियों में डीएपी पहुंचाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव के आदेश पर शासन को 25 समितियों की सूची भी भेजी गई है। सभी समितियों पर 20-20 मीट्रिक टन डीएपी सड़क मार्ग से पहुंचाई जाएगी।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सुरेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि प्रमुख सचिव के निर्देश पर साधन सहकारी समिति मुंशीगंज, उत्तरपारा, देदौर, डिघिया, कसरावां, नीमटीकर, बैंती, हलोर, खिरिजपुर कंरौंदी, खरौली, रामसांडा, सवैया हसन, उमरन, उमरी, बरवलिया, पारी, डलमऊ, भीरागोविंदपुर, जलालपुर धई, बन्नामऊ, सेमरी, सिगर, बारा प्रथम, क्रय विक्रय सलोन की सूची शासन को भेज दी गई है। लखनऊ से सीधे इन समितियों पर 20-20 मीट्रिकटन खाद पहुंचेगी।