फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   5 patients found serious in 65 patients of stones referred to AIIMS

पथरी के 65 रोगियों में गंभीर मिले 35 मरीज एम्स रेफर

Thu, 30 Sep 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
5 patients found serious in 65 patients of stones referred to AIIMS
सलोन (रायबरेली)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के यूरोलॉजी और कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से गुरुवार को सलोन सीएचसी में पथरी के रोगियों की जांच के लिए कैंप लगाया गया।
विज्ञापन

कैंप में किडनी व गुर्दे में होने वाली पथरी के मरीजों की जांच की गई। 65 पथरी के रोगियों की जांच में गंभीर मिले 35 मरीजों को एम्स रेफर किया गया।
शिविर में यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक डॉ. अमित मिश्रा व कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. सौरभ पाल ने मरीजों को पथरी रोग से बचाव व उसके उत्पन्न के कारणों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

बताया कि मूत्र में अनेक विघटित तत्व एवं लवण होते है। जब यह तत्व व लवण मूत्र में बढ़ जाते हैं, तब पथरी व अन्य मूत्र संबंधित समस्याएं होने लगती है।
अगर समय रहते उपचार एवं परामर्श करवा लिया जाए तो बड़ी बीमारियों को टाला जा सकता है। चिकित्सा शिविर में मुख्य रूप से एम्स के डॉ. अभय सिंह, डॉ. चंद्रमौलि, डॉ. लोकेश, सुमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed