फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   5 home and 20 acres crop ash, scorching youth

5 घर व 20 बीघा फसल राख, युवक झुलसा

Sun, 10 Apr 2016 11:35 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 10 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
5 home and 20 acres crop ash, scorching youth
रायबरेली में रविवार को खीरों थाना क्षेत्र के अवसेरी खेड़ा मजरे सगुनी स्थिम मकान में लगी आग को बुझाते फायर के कर्मचारी व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
जिले में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ आग की घटनाएं बेकाबू होती जा रही हैं। रविवार को अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्र में आग लगने से पांच घर और 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाने के दौरान एक युवक भी झुलस गया। आग बुझ जाने के बाद दमकल की टीम पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी रही।
विज्ञापन


लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कान्हमऊ गांव में बिजली की शॉर्टसर्किट से आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसके घर में सुबह साढ़े चार बजे सभी सो रहे थे, तभी अचानक बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ और छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन


लपटों को देखकर ग्रामीण भी आ गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में मनोज भी झुलस गया। पीड़ित ने बताया कि घर पर खड़ी बाइक, लैपटॉप, टीवी समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग से एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


राही प्रतिनिधि के मुताबिक पूरे निकासू मजरे बेलाभेला गांव निवासी कल्लू सिंह व दलबहादुर के घर आग से राख हो गए। दोनों घरों में आग से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग बुझा ली। कोटेदार विनोद कुमार ने पीड़ित परिवारीजनों को राशन मुहैया कराया।

प्रधान राकेश यादव ने आर्थिक सहायता दी। हल्का लेखपाल शोएब ने क्षति का आकलन किया है। इसी तरह जहानपुर कोडर गांव में आग लगने से बुद्धीलाल की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।

तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के चेतरा बुजुर्ग गांव निवासी हरिओम सोनी के घर में आग लगने से 50 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में आग लगने से शिवली निवासी रामदुलारे मौर्य व राजेश त्रिवेदी के घर और राजापुर गांव में 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

इसमें उमाशंकर, रामबहादुर निवासी गुल्लू का पुरवा, रुद्रनारायन बाजपेयी निवासी पारा, शैलेंद्र अवस्थी, चंद्रचूढ़ मिश्रा, रामकुमार निवासी राजापुर की गेहूं की फसल जली है। दमकल पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग बुझा ली।


खीरों प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अवसेरी खेड़ा मजरे सगुनी में अज्ञात कारणों से लगी से राजाराम के घर में रखा अनाज, भूसा, अरहर समेत 20 हजार रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके आग बुझा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed