फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   48 bigha wheat crop reduced to ashes due to spark from electric wires

Raebareli News: बिजली के तारों से निकली चिंगारी से 48 बीघा गेहूं की फसल राख

Tue, 14 Apr 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 14 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
48 bigha wheat crop reduced to ashes due to spark from electric wires
रायबरेली। गर्मी बढ़ने के साथ हवा तेज चलने लगी है और इसके चलते खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। सोमवार को महराजगंज के अटरा में बिजली की शॉर्ट सर्किट से 12 किसानों की 30 बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन

इसी तरह लालगंज में मोनू का पुरवा अंबारा पश्चिम गांव में खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घटना में करीब सात किसानों की आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं सरेनी में कोडरा व बहादुरगंज में अज्ञात कारणों से खेत में आग लगने से 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार अटरा गांव में सोमवार सुबह खेतों से निकल रही हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। इस घटना में करीब 12 किसानों की 30 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बाद करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की की टीम पहुंची, जिससे किसानों में नाराजगी रही। इस दौरान खेतों में लगी आग ने पूरी फसल को जला दिया। घटना की जानकारी पर राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची और क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 10:30 बजे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी खेत में गिर पड़ी। इससे आग की लपटों में सुखनंदन, रामगरीब की एक बीघा, देवेंद्र की एक बीघा, सरोज बाजपेई की तीन बीघा, शांति, शिवानंद की एक बीघा, मैकू की डेढ़ बीघा, कुद्दूस अहमद की एक बीघा व सुंदरलाल, रिंकू समेत 12 किसानों की 30 बीघा गेहूं की फसल जल गई।खेतों से आग की लपटें उठती देख आसपास के किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने पेड़ों की डाल और झाड़ आदि की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
ग्रामीणों ने महराजगंज से दमकल टीम को सूचना दी। दमकल टीम को मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगा। करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हल्का लेखपाल अजय पटेल ने आश्वासन दिया कि प्रभावित किसानों को जल्द ही आर्थिक मुआवजा दिलाया जाएगा।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार मोनू का पुरवा अंबारा पश्चिम गांव में खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घटना में करीब सात किसानों की आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि बुद्धिलाल के खेत में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग भड़क गई। देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। यह आग सूर्यपाल मौर्य, सरस्वती, राजू यादव, रामस्वरुप, शोभित और मुन्ना बाजपेई के खेतों तक पहुंच गई।
ग्रामीणों ने पेड़ों की टहनियों से आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक आठ बीघे गेहूं की फसल नष्ट हो चुकी थी। राजस्व टीम ने प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का विवरण जुटाया है।
सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे कुल 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। थाना क्षेत्र के कोडरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी। बृजलाल की ढाई बीघा गेहूं की फसल जल गई। धर्मेंद्र, महेंद्र, अरुण और जितेंद्र की भी ढाई बीघा फसल जली।

उधर बहादुरपुर गांव में भी अज्ञात कारणों से आग लगी। यहां खेतों में खड़ी पराली और तीन किसानों की पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। हल्का लेखपाल की जांच के बाद नुकसान का स्पष्ट आकलन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed