फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   46 corona infected, including 21 detainees.

21 बंदियों समेत 46 कोरोना संक्रमित

Sat, 17 Oct 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
46 corona infected, including 21 detainees.
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को 46 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें जिला कारागार में फिर 21 बंदी और कैदी संक्रमित मिले हैं। 10 दिन पहले भी एक ही दिन में 60 बंदियों व स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब तक जेल में 100 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंदियों व कैदियों को जिला जेल में ही रखा गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शुक्रवार को 46 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें जिला जेल में बंद 21 बंदियों व कैदियों की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मरीजों में 12 लोगों की उम्र 30 साल से भी कम है। जेल में संक्रमित मिले मरीजों को कारागार के ही रखा गया है। अब तक जेल में करीब 100 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा चंद्र नगर, राना नगर, विकास नगर, रुस्तमपुर, सलोन, लालगंज, हर्ष नगर, वजीरगंज, अमर नगर, आशापुर, सरावां, थाना सरेनी में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक 3473 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 2894 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को भी 17 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि शहर में शुक्रवार को भी अमरनगर, सत्य नगर, प्रकाश नगर, इंदिरा नगर आदि क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed