फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   443 polling personnel chose their MLA, voted

443 मतदान कर्मियों ने चुना अपना विधायक, किया मतदान

Fri, 11 Feb 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
443 polling personnel chose their MLA, voted
रायबरेली। फीरोज गांधी कॉलेज में मतदान कर्मियों ने चुनाव कराने के टिप्स लेने के साथ ही अपने विधायक भी चुने। बाकायदा पोस्टल बैलेट से 443 कर्मियों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

वोटिंग के लिए मतदान कर्मियों में उत्साह देखने को मिला। मतदान के लिए स्थापित पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया गया।
सदर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 167 और बछरावां में सबसे कम मात्र 10 मत पड़े। इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा।
जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों सदर, बछरावां, हरचंदपुर, सरेनी, ऊंचाहार में 23 फरवरी को मतदान कराने के लिए शुक्रवार से पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया।
विज्ञापन

एफजी कॉलेज में प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंचे मतदान कर्मियों ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान भी किया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) राकेश कुमार शुक्ला की टीम ने कॉलेज में बनाए गए पोलिंग बूथ पर मतदान कर्मियों को एक-एक करके पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराया। बूथ पर मतदान करने को लेकर मतदान कर्मियों में जोश देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस विधानसभा क्षेत्र में पड़े कितने मत
विधानसभा क्षेत्र मतदान
बछरावां 10
हरचंदपुर 83
सदर 167
सरेनी 119
ऊंचाहार 64
कुल 443
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed