फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मैं किसी से डरने वाली नहीं, नोटिस आने पर दूंगी जवाब-प्रियंका

मैं किसी से डरने वाली नहीं, नोटिस आने पर दूंगी जवाब-प्रियंका

Sat, 04 May 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
मैं किसी से डरने वाली नहीं, नोटिस आने पर दूंगी जवाब-प्रियंका
मैं किसी से डरने वाली नहीं, नोटिस आने पर दूंगी जवाब : प्रियंका
विज्ञापन

रायबरेली। मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के तेवर दूसरे दिन भी तीखे रहे। अमेठी लोकसभा सीट के तिलोई विधानसभा क्षेत्र के शाहीपुर गांव में बच्चों की ओर से पीएम पर अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर घिरीं प्रियंका ने साफ कहा कि मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं। नोटिस आने पर उसका जवाब दूंगी। वीडियो देख लीजिए, जब बच्चे नारे लगा रहे थे तो मैंने उन्हें चुप कराया। इस तरह का वीडियो बनाकर वायरल करना विरोधी दल का काम है।

बछरावां विधानसभा क्षेत्र के थुलवासां में मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने सांपों के पकड़े जाने के मामले पर भी सफाई दी। कहा कि वहां पर सपेरों की काफी समस्याएं थीं। इसलिए उनसे मिलने गई थी। कांग्रेस को वोटकटवा पार्टी कहे जाने पर प्रियंका ने कहा कि हमारा मकसद भाजपा को नुकसान पहुंचना है। हमने सोच समझकर प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


हरदासपुर में नुक्कड़ सभा में प्रियंका ने मोदी सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब अन्याय नहीं होगा। कांग्रेस न्याय योजना लाई है। किसानों का अलग बजट होगा। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ठीक है देशवासियों को पाकिस्तान से आप सुरक्षा दे रहे हैं, लेकिन यहां किसान ही सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान प्रदर्शन करने जब दिल्ली जाते हैं तो उनकी बात नहीं सुनी जाती। भाजपा सरकार में सिर्फ प्रचार हुआ है काम नहीं। केंद्र सरकार बदलनी होगी, क्योंकि वह आपका कार्य नहीं करती। प्रियंका ने कहा कि वादे पे वादे हो रहे हैं। झूठ पे झूठ बोला जा रहा है। सिर्फ प्रचार बड़ा-बड़ा हो रहा है। कल सुबह मैंने अखबार में बड़ा इश्तेहार देखा।

जिसके लिए करोड़ों रुपये चाहिए। ठीक है आपने खर्च किया। आपके पास अच्छा पैसा है। क्या लिखा था उसमें। फिर एक बार मोदी सरकार, बिजली के बिल पर लगाया वार। प्रियंका ने तंज भरे स्वर में कहा कि अमेठी-रायबरेली घूम के आई हूं, लेकिन यहां तो 35 हजार, 40 हजार के बिल लोगों ने मुझे दिखाए हैं। सच्चाई अलग है प्रचार अलग है।

बछरावां विधानसभा क्षेत्र के गूढा चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जिसे भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है, वह कांग्रेस की मदद से ही यहां तक पहुंचा है। कांग्रेस ने ही उसकी तरक्की की, लेकिन आज कांग्रेस की मदद से उसने अपनी तरक्की कर ली। निश्चित ही मानिए इस भाजपा प्रत्याशी की यहीं से राजनीति समाप्त हो जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति से गले मिलते देखेंगे आप, पाकिस्तान में बिरयानी खाते देखेंगे, लेकिन किसी गरीब के घर बैठकर या उसे गले लगाते कभी नहीं देखेंगे। कांग्रेस ने कभी सत्ता की राजनीति नहीं की, किंतु भाजपा सत्ता की राजनीति करती है। सोनिया गांधी रायबरेली के लोगों से बहुत प्यार करती हैं।

इसका कारण है कि उनकी सास इंदिरा गांधी की कर्मभूमि है। बीमारी के दौरान ऑपरेशन के बाद उन्हें होश आया तो उन्होंने यही पूछा कि प्रियंका रायबरेली के लोग कैसे हैं। थुलवांसा में प्रियंका ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा किए जुमलेबाजी और झूठ की नैय्या पर सवार होकर देश के प्रधानमंत्री की नाव लोकतंत्र के महापर्व रूपी नदी के मझधार में फंस चुकी है, अब उसका पार लग पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने दूसरे दिन भी मां सोनिया गांधी के लिए वोट मांगा। प्रियंका ने शुक्रवार को जितनी भी सभाओं में भाग लिया, उनमें उनका बेटा रेहान भी शामिल हुआ। रेहान ने करीब से राजनीति को देखा और परखा। उन्होंने देखा कि उनकी नानी के संसदीय क्षेत्र में क्या हलचल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed