{"_id":"5c6329d1bdec2217f55883de","slug":"41550002641-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी पर चार प्रधान व तीन सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी पर चार प्रधान व तीन सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रसाधनों के निर्माण में मनमानी करने पर डीएम ने गंभीर रुख अपनाया है। डीएम ने चार प्रधानों व तीन सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करके सात दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं। साथ ही संबंधित गांवों में तीन सदस्यीय समितियां गठित करने की चेतावनी दी है। इससे प्रधानों में हड़कंप मच गया है।
शासन की मंशा पर ग्राम पंचायतों को प्रसाधनों के निर्माण के लिए बजट दिया गया है। प्रधानों व सचिवों को प्रसाधनों के निर्माण का काम पूरा कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन मनमानी केे कारण लक्ष्य के सापेक्ष काम पूरा नहीं हो पा रहा है। डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह व अन्य अधिकारियों ने लोधवारी, बेलाभेला, खुरहटी, बरुआ आदि गांवों का निरीक्षण किया तो पता चला कि बजट मिलने के बाद भी प्रसाधनों के निर्माण का काम पूरा नहीं हो सका है। इससे लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो पा रही है।
इस मामले में डीएम ने लोधवारी प्रधान अनीता देवी, बेलाभेला प्रधान गीता देवी, खुरहटी प्रधान राम आसरे और बरुआ प्रधान संगीत कुमार को कारण बताओे नोटिस जारी किया है। इसके अलावा चिलौला भंगरिया के सचिव ओम प्रकाश, सनिकामऊ के सचिव संत शरण और गोविंदपुर माधव के सचिव अनिल वर्मा को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
डीएम ने सात दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं। साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों में तीन सदस्यीय समितियों के गठन की चेतावनी भी दी है। डीपीआरओे उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि डीएम की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।