फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तीन हजार लीटर स्प्रिट के साथ 18 लाख की अवैध शराब का जखीरा बरामद

तीन हजार लीटर स्प्रिट के साथ 18 लाख की अवैध शराब का जखीरा बरामद

Mon, 11 Feb 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
तीन हजार लीटर स्प्रिट के साथ 18 लाख की अवैध शराब का जखीरा बरामद

विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। उत्तराखंड और यूपी में जहरीली शराब से 100 से अधिक मौतों के बाद जिले का प्रशासन भी जागा है। यहां कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मजरे गौरारूपई में 18 लाख रुपये का अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ है।

इस माल में 3000 हजार लीटर स्प्रिट भी शामिल है। पकडे़ गए माल में मस्ती, दीवान और पॉवर हाउस ब्रांड शराब के भारी मात्रा में रैपर बरामद हुए हैं। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार की रात छापा मारा। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो भागने में सफल रहे।
विज्ञापन



गांधी नगर गांव में अरसे से अवैध शराब की फैक्टरी चल रही थी। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने शराब की अवैध फैक्टरी पर छापा मारा। पुलिस ने गांधी नगर निवासी अखिलेश कुमार, मुन्ना पुत्रगण सोहनलाल व गुड्डू पुत्र बुद्धीलाल को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य अभियुक्त गांधी नगर निवासी सोहनलाल पासी और ककराही गांव निवासी पप्पू भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो कारोबारी फरार हो गए हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में जिला आबकारी अधिकारी राजेश्वर मौर्य, एसडीएम सुरेश कुमार सोनी, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम, प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह आदि शामिल रहे।


एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पकडे़ गए अभियुक्तों में से गुड्डू क्षेत्र पंचायत सदस्य है और पिछले दस वर्ष से शराब का कारोबार करता है। चिलौला गांव में इसकी शराब की दुकान भी है। इस मामले में मुख्य आरोपी सोहनलाल पासी इसका भाई है।



इसी के साथ मिलकर यह शराब का कारोबार कर रहा था। पूछताछ में और भी कई नाम प्रकाश में आए हैं। सभी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देश हैं कि ऐसे कारोबार में किसी की भी संलिप्तता पाई जाए तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed