{"_id":"5b44f8764f1c1b10278b594d","slug":"41531246710-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका की हत्या करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, पहुंचा सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका की हत्या करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, पहुंचा सलाखों के पीछे
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। लालगंज में बालिका की हत्या के मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस का दावा है कि बच्ची की हत्या रेप का विरोध करने पर की गई थी। पुलिस की मानें तो बालिका अपनी बकरी खोज रही थी।
युवक उसे बहाने से जंगल की तरफ ले गया था और वहां अकेला पाकर रेप का प्रयास किया। उसके विरोध करने पर फंसने के डर से उसका गला घोंट दिया, जिससे बच्ची बेदम हो गई। मौत हो जाने की पुष्टि के लिए बाद में पत्थर से सिर बुरी तरह कूंच दिया था।
एसपी सुजाता सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सात जुलाई को लालगंज में बालिका (12) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव खेत में पड़ा मिला था।
रेप किए जाने की भी बात कही गई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई थी। इस मामले में लालगंज के एक गांव निवासी ताज मोहम्मद उर्फ यामीन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि घटना वाले दिन बच्ची की बकरियां गायब हो गईं थीं। इस पर आरोपी बकरी खोजने का लालच देकर उसे जंगल की तरफ ले गया।
यहां उसने अकेला पाकर बालिका के साथ रेप का प्रयास किया। बालिका ने विरोध तो फंसने के डर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद पत्थर से उसका सिर बुरी तरह कूंच दिया था। इस दौरान आरोपी के पैंट-शर्ट में खून लग गया था। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने पैंट, शर्ट घर पर जाकर धुलवाए थे। एसपी ने बताया कि छेड़खानी के मामले में भी एक बार आरोपी पकड़ा जा चुका था।