फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तीन पर्यवेक्षकों समेत 8 स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका

तीन पर्यवेक्षकों समेत 8 स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका

Fri, 08 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
तीन पर्यवेक्षकों समेत 8 स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका
तीन पर्यवेक्षकों समेत 8 स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका
विज्ञापन

रायबरेली। शत प्रतिशत लॉडलों को प्रतिरक्षित करने के लिए गुरुवार से शुरू हुए सघन मिशन इंद्रधनुष में तीन पर्यवेक्षकों समेत आठ स्वास्थ्य कर्मियों ने सहयोग नहीं किया। देरशाम सीएमओ ने प्रगति की समीक्षा की। इन स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही उजागर होने पर तत्काल प्रभाव से गुरुवार का वेतन रोक दिया। साथ ही नोटिस देकर सात दिन में जवाब देने के आदेश दिए। समीक्षा में सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने पाया कि ऊंचाहार क्षेत्र में मिशन इंद्रधनुष अभियान के पर्यवेक्षण कार्य में लगाए गए पर्यवेक्षक डॉ. कमर मुमताज, डीह सीएचसी क्षेत्र में जीआर प्रेमी, हरचंदपुर सीएचसी में उमा शुक्ला ने गुरुवार को काम नहीं किया। इसके अलावा हरचंदपुर क्षेत्र में डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, पूनम गुप्ता, अभिषेक सिंह, अंबर, इति चौधरी कर्मचारियों ने काम नहीं किया। सीएमओ ने संबंधित लोगों का वेतन रोकते हुए नोटिस दिया है। बताया कि नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed