{"_id":"59ece7214f1c1baf678b6e77","slug":"41508697889-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड ने किसान को पटक-पटक कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड ने किसान को पटक-पटक कर मार डाला
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांड़ ने किसान को पटक मार डाला
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार रात नित्यक्रिया के घर से बाहर गए किसान को सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला। काफी देर बाद जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो लाठी डंडे लेकर सांड़ को बाहर भगाया। किसान की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बाबूगंज गांव के रहने वाले राजाराम (50) रात करीब दो बजे नित्यक्रिया के लिए घर के बाहर गया था। वहां पहले से मौजूद एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। रात होने के कारण किसी को इसकी भनक नहीं लगी। काफ ी देर बाद जब गांव वालों को पता चला तो देखा गया कि सांड़ राजाराम को दीवाल से सटाकर रगड़ रहा था। ग्रामीणों ने एकजुट होकर लाठी-डंडा लेकर सांड़ को भागाया। गंभीर रूप से घायल राजाराम को पास के एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया है। रविवार की सुबह परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।