फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के खजुरी गांव में सामने आया घोटाला

जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के खजुरी गांव में सामने आया घोटाला

Thu, 12 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के खजुरी गांव में सामने आया घोटाला
कागजों पर कर दी मेंथा की खेती, डकारे छह लाख रुपये
विज्ञापन

रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के खजुरी गांव में मनरेगा के नाम पर बड़ा खेल उजागर हुआ है। फर्जी बिल वाउचर तैयार कर खाते से मेंथा की खेती के नाम पर छह लाख रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर जांच की गई तो मौके पर मेंथा की खेती नहीं मिली। 52 किसानों ने भी बताया कि उन्हें तो खेती के लिए धन मिला ही नहीं। मामले में तत्कालीन एपीओ, दो कंप्यूटर ऑपरेटरों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। साथ ही तत्कालीन दो बीडीओ और सहायक लेखाकार पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी से धन की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
खजुरी गांव के अभय प्रताप सिंह ने शिकायत की थी कि मनरेगा के तहत मेंथा की खेती नहीं कराई गई और धन डकार लिया गया है। किसानों ने डीएम से इसकी शिकायत की। इसके बाद इसकी जांच डीसी (उपायुक्त) मनरेगा अनिल कुमार सिंह ने की तो घोटाला सामने आ गया। डीसी मनरेगा ने बताया कि 52 किसानों की सूची तैयार करके और फर्जी बिल वाउचर लगाकर छह लाख रुपये मेंथा की खेती के लिए निकाल लिए गए। मौके पर जाकर जांच की गई तो खेती होती नहीं मिली। किसानों से भी पूछताछ की गई तो उन्होंने धन न मिलने की बात बताई। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा (एपीओ) दीपक कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर (मनरेगा) जयकिशन शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर (मनरेगा) बृजेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तत्कालीन पीओ-बीडीओ जगतपुर एके सक्सेना व तत्कालीन पीओ-बीडीओ जगतपुर दिनेश कुमार मिश्रा और सहायक लेखाकार जगतपुर के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए धन रिकवरी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इनसेट
किससे कितने रुपये की होगी रिकवरी
अधिकारी-कर्मचारी का नाम पदनाम वसूली धनराशि
एके सक्सेना तत्कालीन पीओ-बीडीओ 61181.00 रुपये
दिनेश कुमार मिश्रा तत्कालीन पीओ-बीडीओ 90561.75 रुपये
गंगा प्रसाद सहायक लेखाकार जगतपुर 151742.80 रुपये
दीपक कुमार तत्कालीन एपीओ 151742.80 रुपये
जयकिशन शर्मा तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर 61181.00 रुपये
बृजेंद्र कुमार सिंह तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर 90561.75 रुपये
कुल - 606971.00 रुपये

खजुरी गांव में विकास के नाम पर आने वाले करीब 6 लाख रुपये का बंदरबांट किया गया है। पूरे मामले से डीएम को अवगत करा दिया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गएहैं। तत्कालीन बीडीओ के खिलाफ निलंबन की भी संस्तुति की जाएगी।- अनिल कुमार सिंह, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed