{"_id":"59b6d7404f1c1bfb7f8b61ad","slug":"41505154880-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटवा दिया गया नीम का पेड़, लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटवा दिया गया नीम का पेड़, लकड़ी बरामद
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीम का हरा पेड़ काटा, लकड़ी बरामद
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के डुमटहर गांव में वन माफिया ने एक बार फिर हरे नीम के पेड़ को काटकर गिरवा दिया। पेड़ काटने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही ठेकेदार समेत अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस ने लकड़ी जब्त कर ली है। डुमटहर गांव में नीम का हरा पेड़ काटा जा रहा है। इसकी सूचना एसओ संजय सिंह को दी गई। एसओ ने एसआई कमलेश सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस को आता देख ठेकेदार समेत अन्य पेड़ काट रहे लोग भाग गए। एसओ ने बताया कि ठेकेदार जमील निवासी शिवपुरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नीम की लकड़ी जब्त कर ठेकेदार की तलाश की जा रही है।