फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दो साल तक फेसबुक, ट्यूटर, इंड्रायड

दो साल तक फेसबुक, ट्यूटर, इंड्रायड

Sun, 02 Jul 2017 04:35 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 04:35 AM IST
विज्ञापन
दो साल तक फेसबुक, ट्यूटर, इंड्रायड
दो साल तक फेसबुक व ट्विटर नहीं चलाएगा आरोपी
विज्ञापन

आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपी को जिला जज ने दी सशर्त जमानत
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान फेसबुक पर भारत माता के प्रति अभद्र टिप्पणी कर देशवासियों को भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में जिला कारागार में बंद शौकत कुरैशी को शनिवार को जिला जज ने जमानत दे दी, लेकिन शर्त लगा दी है कि वह दो साल तक दो साल तक फेसबुक, ट्यूटर, इंड्रायड मोबाइल समेत किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल नहीं करेगा।
गौरतलब है कि 18 जून 2017 को भारत-पाक का मैच हो रहा था, तभी फेसबुक पर महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के वारिश नगर वार्ड नंबर पांच के रहने वाले शौकत कुरैशी ने भारत माता के प्रति अभद्र टिप्पणी कर दी थी। इसका संज्ञान लेते हुए आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एसओ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में जिला जज के यहां जमानत अर्जी डाली गई थी। जमानत पर बहस की गई। आरोपी का कहना था कि उसे फंसाया गया है। उधर, शासकीय अधिवक्ता बब्बन त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी पढ़ा लिखा है और उसे अंग्रेजी का ज्ञान भी है। बहस के बाद जिला जज केके शर्मा ने शौकत कुरैशी को 20-20 हजार रुपये के दो जमानतदारों एवं इसी राशि के निजी बंधपत्र पर आरोपी को सशर्त जमानत दे दी। कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि शर्तों का उल्लंघन किया जाता है तो जमानत निरस्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed