{"_id":"5957eeb84f1c1b262d8b4b78","slug":"41498934968-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन तो बढ़े, पर नहीं बढ़ी ट्रांसफार्मर की क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन तो बढ़े, पर नहीं बढ़ी ट्रांसफार्मर की क्षमता
Updated Sun, 02 Jul 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लो-वोल्टेज से जूझ रहे पांच हजार लोग
- जैतूपुर मोहल्ले के लोगों ने कई बार उठाई आवाज, नहीं हुई सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। शहर के जैतूपुर मोहल्ले में कामर्शियल और घरेलू कनेक्शनों की संख्या में इजाफा कर दिया गया, लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई है। इससे मोहल्ले के पांच हजार लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नागरिकों ने इसकी कई बार शिकायत और प्रदर्शन भी किया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
नगर पालिका क्षेत्र के जैतूपुर मोहल्ले में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर मोहल्ले से करीब 200 मीटर दूर ट्रांसफार्मर रखा है। इससे करीब 200 घरेलू कनेक्शन हैं। हाल ही में 10 कामर्शियल और एक पानी की टंकी का कनेक्शन दे दिया गया है। मोहल्ले के अभिषेक त्रिपाठी, कमर अली, अखिलेश तिवारी, मनीष चौरसिया ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन ट्रांसफार्मर पर लोड तो बढ़ा दिया, लेकिन उसकी क्षमता नहीं बढ़ाई गई है। बल्ब की रोशनी टिमटिमा रही है। वोल्टेज इतना कम करता है कि सबमर्सिबल पंप भी नहीं चल पा रहे हैं। टीवी और फ्रिज चलना तो दूर की बात है। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन अशोक कुमार ने बताया कि मोहल्ले में 100 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगना है। जल्द ही ट्रांसफार्मर लगवाकर समस्या को दूर कराया जाएगा।