फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   4042 students left the assistant teacher exam.

Raebareli News: 4042 ने छोड़ी सहायक अध्यापक परीक्षा

Sun, 18 Jan 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 18 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
4042 students left the assistant teacher exam.
रायबरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से शनिवार को दो पालियों में आयोजित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (प्रा.) परीक्षा-2025 का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिले में यह परीक्षा कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच 11 केंद्रों पर हुई, जहां दोनों पालियों के लिए अलग-अलग विषयों के 9071 अभ्यर्थियों में से 5029 ने उपस्थिति दर्ज कराई। 4042 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सेदारी नहीं की। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई परीक्षा के दौरान नामित स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी पूरे समय परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (प्रा.) परीक्षा के लिए शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज, फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, देदौर इंटर कॉलेज, भारतीय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज खागीपुर सड़वा, लाल ऋषि कन्या इंटर कॉलेज, राजर्षि राजपाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज, आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज समेत 11 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा देने के लिए लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों से अभ्यर्थी आए। गेट पर चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि पहली पाली में सुबह 9 से 11 बजे तक सामान्य अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई, जिसमें कुल 4608 अभ्यर्थी आवंटित किए गए। इनमें से 2628 अभ्यर्थी उपस्थित और 1980 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

इसी तरह दूूसरी पाली में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक सामान्य अध्ययन एवं जीव विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जिसमें आवंटित अभ्यर्थियों की संख्या 4463 रही। इनमें से 2401 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 2062 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed