{"_id":"6903c39a454ee035fd0fc356","slug":"400-villages-lose-power-due-to-rain-raebareli-news-c-101-1-slko1032-143825-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बारिश से 400 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बारिश से 400 गांवों की बिजली गुल
Fri, 31 Oct 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बारिश से बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। बृहस्पतिवार सुबह रुक-रुक कर हो रही बारिश से शहर में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। ग्रामीण क्षेत्र के कठगर, डलमऊ, ऊंचाहार देहात उपकेंद्र से जुड़े करीब 400 गांवों की बिजली दिनभर गुल रही। देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू न होने से उपभोक्ता परेशान रहे। फॉल्ट खोजने के लिए टीमें काम कर रही हैं।
शहर के पुलिस लाइन फीडर में फॉल्ट से कैपिटल सिनेमा, जहानाबाद मोहल्ले की बिजली करीब दो घंटे तक गुल रही। बस्तेपुर फीडर से जुड़े महुआ पार्क, सूबेदार का पुरवा में तार टूटने से एक घंटे बिजली गुल रही। विद्युत उपकेंद्र कठगर और डलमऊ की लाइनें सुबह सात बजे फॉल्ट आ गया। इससे राजापुर, चौदहमील, घोरवारा, साड़बरा, मनेहरू, सैदनपुर आदि गांवों की बिजली गुल रही। सुबह बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। ऊंचाहार देहात से निकले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट आने से बिजली बंद रही।
उपभोक्ता रामकुमार, शिवदुलारे, आशाराम, जगत नारायण ने बताया कि बिजली नहीं आने से मोबाइल तक बंद हो गए हैं। पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण कुछ जगह समस्या आई थी। सभी जगह बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।