{"_id":"624b3c18c59ab179d14c04e7","slug":"395-prd-jawans-duty-cut-off-raibaraily-news-lko624608730","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की सुस्ती से 395 पीआरडी से छिनी ड्यूटी, गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की सुस्ती से 395 पीआरडी से छिनी ड्यूटी, गुस्सा
विज्ञापन
रायबरेली। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल होने के बावजूद भी जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के अधिकारियों की सुस्ती और मनमानी के कारण 395 पीआरडी जवानों से मार्च महीने में ड्यूटी छिन गई है। 716 जवानों में मात्र 321 जवानों की ड्यूटी उप निदेशक के स्तर से पास की गई है। ऐसे में जवानों को काम न मिल पाने के कारण उन्हें बेरोजगार घूमना पड़ेगा।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में 716 पीआरडी जवान हैं। अप्रैल महीने में 384 जवानों को ड्यूटी मिलनी है, लेकिन अब तक उप निदेशक कार्यालय से मात्र 321 जवानों की ड्यूटी ही पास की गई है। खास बात यह कि लगातार ड्यूटी कर रहे जवानों के नाम सूची से उड़ा दिए गए हैं। इन जवानों के पास परिवार चलाने का कोई और सहारा नहीं है, लेकिन ड्यूटी काट दिए जाने के कारण इनके सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है।
चर्चा है कि ड्यूटी लगाने के नाम पर सेटिंग-गेटिंग का खेल चल रहा है। सेटिंग-गेटिंग करने वाले जवानों को ही ड्यूटी मिल पा रही है। ऐसे में करीब 395 जवानों की ड्यूटी पास न होनेे के कारण उनके नाम सूची में शामिल नहीं है। ऐसे में इस महीने उन्हें ड्यूटी मिल पाना संभव नहीं लग रहा है। सोमवार को ड्यूटी कटने के बाद तमाम जवानों ने विकास भवन स्थित कार्यालय पहुंचकर गुस्सा जताया।
विज्ञापन
विभाग के स्टाफ ने जवानों को जानकारी दी कि उप निदेशक कार्यालय से नाम लॉक होने के बाद ही ड्यूटी मिल सकेगी। उप निदेशक कार्यालय से जो सूची आई है, उसी के आधार पर जवानों को ड्यूटी दी जा रही है। हालांकि पीआरडी जवानों को ड्यूटी देने के नाम पर शुरू किए गए खेल से एक ओर जहां जवानों के सामने रोजी रोटी का संकट बढ़ रहा है, वहीं विभाग के कारनामों की कलई भी उजागर होनी शुरू हो गई है।
अगली सूची मिलने पर लगेगी ड्यूटी
उप निदेशक कार्यालय से जवानों के नाम लॉक होने के बाद मिली सूची के आधार पर ड्यूटी लगाई गई है। 321 जवानों की स्वीकृति के बाद ड्यूटी लगाई गई है। उप निदेशक कार्यालय से अगली सूची मिलने के बाद अन्य जवानों को ड्यूटी दी जाएगी। एमएल रमन, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी