फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   39 girls freed from kidnappers

39 युवतियों को अपहरणकर्ताओं से कराया मुक्त, खिले चेहरे

Wed, 22 Sep 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
39 girls freed from kidnappers
रायबरेली। मिशन शक्ति अभियान न सिर्फ आधी आबादी के चेहरे पर खुशी लाने का काम कर रहा है, बल्कि अपह्त युवतियों की तलाश में भी मदद कर रहा है। मिशन शक्ति के तहत चले पुलिस रिकवरी अभियान में जिले की पुलिस ने अपह्त 39 युवतियों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया। इन युवतियों को पुलिस ने दिल्ली, लखनऊ के अलावा मुंबई समेत प्रदेश के अन्य जनपदों से तलाश किया। उन्हें परिवारीजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

कोई युवती एक साल से तो कोई आठ माह से अपह्त थी। परिवारीजन अपनी बेटियों की खोजबीन के लिए थानों के चक्कर काट रहे थे। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने अपह्त युवतियों की तलाश में मिशन शक्ति के तहत पुलिस रिकवरी अभियान चलाया।
विज्ञापन

यह अभियान बीती छह सितंबर से 13 सितंबर तक चलाया गया। सरेनी पुलिस ने एक युवती को दिल्ली, मिल एरिया पुलिस ने मुंबई, लखनऊ से एक-एक युवती को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया। नसीराबाद पुलिस ने अमेठी, गुरुबख्शगंज पुलिस ने फतेहपुर, उन्नाव से एक-एक युवती को बरामद किया। शिवगढ़ पुलिस ने एक युवती को 17 माह सकुशल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत अपह्त युवतियों की तलाश के लिए पुलिस ने रिकवरी अभियान चलाया गया। जिसके जरिए सभी थानों की पुलिस ने 39 युवतियों को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराकर उनके परिवारीजनों के सुपुर्द किया। अपहरणकर्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई कराई जा रही है। आगे भी इस तरह के अभियान चलाया जाएगा, ताकि अपह्त महिलाओं की तलाश की जा सकें।
श्लोक कुुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed