फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   382 polling personnel cast their vote, so far 2072 votes have been cast

382 मतदानकर्मियों ने किया मतदान, अब तक 2072 वोट पड़े

Tue, 15 Feb 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
382 polling personnel cast their vote, so far 2072 votes have been cast
रायबरेली। फिरोज गांधी कॉलेज में प्रशिक्षण के साथ ही सोमवार को चौथे दिन 382 मतदानकर्मियों में अपना वोट डाला। एक-एक करके सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में पोस्टल बैलेट से मतदान किया। सलोन विधानसभा क्षेत्र में लगने वाले मतदानकर्मियों का भी सोमवार से प्रशिक्षण शुरू हो गया। सलोन क्षेत्र में विधायक चुनने के लिए नौ कर्मचारियों ने मतदान किया। अब तक जिले में 2072 मतदानकर्मी अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) राज कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार से सलोन विधानसभा क्षेत्र में लगने वाले मतदानकर्मियों का भी प्रशिक्षण शुरू हो गया। सभी छह विधानसभा क्षेत्रों सदर, बछरावां, हरचंदपुर, सरेनी, ऊंचाहार और सलोन के लिए प्रशिक्षण के साथ ही सोमवार को प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंचे 382 मतदानकर्मियों ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान किया। अब तक 2072 मतदानकर्मी अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
विज्ञापन

किस विधानसभा क्षेत्र में पड़े कितने मत
विधानसभा क्षेत्र 14 फरवरी को मतदान कुल मतदान
बछरावां 46 292
हरचंदपुर 60 313
सदर 77 530
सरेनी 93 536
ऊंचाहार 97 394
सलोन 09 09
कुल 382 2072
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed