फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   35 out of 50 samples of paneer and khoya failed.

Raebareli News: पनीर और खोवा के 50 नमूनों में 35 फेल

Wed, 25 Feb 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 25 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
35 out of 50 samples of paneer and khoya failed.
शहर में खोवा का मौके पर जांच करके ग्राहकों को जागरूक करते एफएसओ हरेंद्र सिंह।
रायबरेली। होली आते ही लोगों की थाली में मिलावटी खाद्य पदार्थ परोसने वाले सक्रिय हो गए हैं। खोवा, पनीर से लेकर अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट बढ़ गई है। पूर्व में भरे गए पनीर और खोवा के 50 नमूनों में मंगलवार को 35 नमूनों में मिलावट पाई गई। ऐसे में लोग सतर्क रहें और जांच-परखकर ही खरीदारी करें। जिले में खासकर कानपुर और फतेहपुर से मिलावटी खोवा और पनीर आ रहा है। यह दीगर बात है कि विभाग अब तक मिलावटखोरों को पकड़ पाने में नाकाम है।
विज्ञापन

होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। इसके बाद भी जिले में मिलावटखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। मिलावटी खोवा व पनीर के साथ अन्य खाद्य सामग्री खुलेआम बाजार में बेची जा रही है। होली पर खोवा की खपत बढ़ गई है। इस कारण बाजार में मिलावटी खोवा की भरमार है। पिछले दिसंबर माह तक खोवा के 16 नमूनों की जांच में 10 नमूने अधोमानक और एक नमूना असुरक्षित घोषित हो चुका है। इससे स्पष्ट है कि मिलावटी खोवा सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन

इनसेट
मौके पर जांच कर लोगों को कर रहे जागरूक
फोटो संख्या 20
एफएसडीए की प्रयोगशाला वैन के माध्यम से टीमें मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच करके लोगों को जागरूक कर रही हैं। पनीर, खोवा, दाल और बरफी सहित सभी खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच करने की सुविधा वैन में उपलब्ध है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह के अलावा अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

ऐसे पहचानें मिलावटी पनीर
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह का कहना है कि घर पर ही पनीर की जांच की जा सकती है। पनीर में आयोडीन घोल डालते ही रंग नीला होने पर स्टार्च हो सकता है। शुद्ध पनीर नरम, नम और थोड़ा दानेदार होती है। यह रबड़ जैसा लगे या इसमें खट्टी गंध आए तो खराब या नकली हो सकती है। गरम तवे पर पनीर का एक टुकड़ा रखें, यदि शुद्ध पनीर होगी तो पानी बहुत कम या बिल्कुल नहीं बचेगा। नकली पनीर अत्यधिक पानी छोड़ देगा और तेजी से सिकुड़ जाएगा। शुद्ध पनीर का स्वाद ताजा और दूधिया होता है। नकली पनीर स्वादहीन या कड़वा लग सकता है।
इनसेट
ऐसे करें मिलावटी खोवा की पहचान
खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी का कहना है कि एक कटोरी में गर्म पानी लेकर उसमें थोड़ा आयोडीन और मावा डालें। यदि खोया नीले रंग का नजर आए तो खोवा में किसी चीज की मिलावट है। खरीदते समय खोवा को उंगलियों पर लेकर रगड़ कर देखें। असली होगा तो दानेदार व चिकना होगा, लेकिन नकली को घिसने पर रबड़ जैसा महसूस होगा और केमिकल जैसी गंध भी आएगी। शुद्ध खोये की खुशबू से दूध की खुशबू आती है।

इनसेट
होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए अभियान शुरू किया गया है। संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
अंजनी कुमार श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed