{"_id":"5efb6e2e8ebc3e433e4cbcd2","slug":"3206-became-groom-in-unlock-1-married-raibaraily-news-lko528502549","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक-1 में 3206 दूल्हों के सिर बंधा सेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक-1 में 3206 दूल्हों के सिर बंधा सेहरा
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना न सिर्फ जिंदगी छीन रहा है, बल्कि नए जीवन साथी बनाने का ख्वाब संजोए लोगों को भी माथा पच्ची कराने के लिए मजबूर कर रहा है। शादी के फेरे लेने के पहले अनुमति पत्र लेना अनिवार्य किया गया है।
इन सबके बीच अनलॉक-1 में जिले में 3206 दूल्हों के सिर सेहरा बंधा। कोरोना को देखते हुए सरकार के दिशा-निर्देश के तहत जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।
कोरोना के चलते मार्च, अप्रैल और मई में वैवाहिक कार्यक्रम की धूम इस बार नहीं दिखी। कुछ लोगों ने जरूर सादे माहौल में वैवाहिक कार्यक्रम किए। अनलॉक-1 में वैवाहिक कार्यक्रम का सिलसिला शुरू हुआ, लेकिन इसके लिए पहले अनुमति पत्र लेना अनिवार्य कर दिया गया।
जून माह में एडीएम प्रशासन कार्यालय से 850, सदर तहसील से 1050, सलोन तहसील से 905, ऊंचाहार तहसील से चार, महराजगंज तहसील से 247 और लालगंज तहसील से 150 अनुमति पत्र शादी के लिए जारी किए गए। अधिकारियों का दावा है कि जो भी आवेदन आएं हैं।
विज्ञापन
उन्हें अनुमति दे दी गई। शादी के लिए दिए गए आवेदन लंबित नहीं हैं। थाने से रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित तहसील के जरिए अनुमति पत्र जारी किया गया। अधिकारियों के मुताबिक जिन लोगों के घर पर शादी होती है, उन्हें संबंधित तहसील से शादी का अनुमति पत्र लेना पड़ता है।
अनुमति पत्र भरने के बाद संबंधित थाने से उसकी रिपोर्ट लगाई जाती है। अनुमति पत्र भरने में अनुमति पत्र लेने वाले अभिभावक के अलावा दूल्हा-दुल्हन का आधार कार्ड लगाया जाता है। थाने से रिपोर्ट आने के बाद तहसील से शादी का अनुमति पत्र जारी किया जाता है।
अनुमति पत्र में जो शर्तें होती हैं, उन्हें हर हाल में पूरा करना होता है। कोरोना को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जाते हैं। लड़का पक्ष को बारात में 50 लोगों को ही ले जाना अनिवार्य किया गया है। मास्क लगाना भी जरूरी कहा गया है।
खासकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर कराने के लिए कहा गया है। अनुमति पत्र की शर्तें पूरी न करने पर कार्रवाई करने की बात लिखी गई है। एडीएम प्रशासन रामअभिलाष ने बताया कि कोरोना को देखते हुए वैवाहिक कार्यक्रम में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
मेरे कार्यालय के साथ ही सभी तहसीलों से वैवाहिक कार्यक्रम के लिए अनुमति पत्र जारी किए जाते हैं। जो भी आवेदन आते हैं, मानकों के तहत उन्हें अनुमति पत्र दिया जाता है। अनलॉक में वैवाहिक कार्यक्रम के लिए 3206 अनुमति जारी किए गए हैं।