{"_id":"5cd08ff4bdec220775593463","slug":"31557172212-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजे जोन ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजे जोन ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी जोन ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया
रायबरेली। एडीजी जोन लखनऊ राजीव कृष्णा ने सोमवार को यहां पहुंचकर लोकसभा चुनाव को लेकर हो रहे मतदान के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीजी जोन ने सबसे पहले बछरावां, हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
वहां पर वोटरों से मतदान के बारे में पूछा। कोई किसी पार्टी के लिए वोट डालने के लिए धमका तो नहीं रहा है के बारे में जानकारी ली। यहां के बाद शहर के मतदान केंद्र केंद्रीय विद्यालय पहुंचे। यहां पर सुरक्षा में लगे मिल एरिया थानेदार राकेश यादव से मतदान के बारे में जानकारी ली।
इसके अलावा कई अन्य केंद्रों का भी उन्होंने जायजा लिया। उन्होंने सकुशल मतदान कराने को लेकर पुलिस कर्मियों को मुस्तैद रहने निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी सुनील कुमार सिंह भी मौजूद रहे।