{"_id":"5ca3b553bdec22143b6f1566","slug":"31554232659-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग ने मचाई तबाही, पांच घरों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग ने मचाई तबाही, पांच घरों की गृहस्थी जली
विज्ञापन
डीह-बछरावां (रायबरेली)। गर्मी बढ़ने के साथ ही आग की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। डीह और बछरावां क्षेत्र में आग लगने से पांच घरों का सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
डीह ब्लॉक क्षेत्र के गोपालपुर मजरे रायपुर टोडी गांव की खैरुनिसा के छप्पर के ऊपर से बिजली का तार गुजरा है। मंगलवार को दोपहर शॉर्ट सर्किट होने से छप्पर में आग लग गई।
जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक गांव के रईस, पुतुल, हमीद के घर भी जलने लगे। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई गई।
चारों घरों में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय लेखपाल बृजेश सिंह ने क्षति का आकलन किया है। ग्राम प्रधान ताज मोहम्मद ने पीड़ितों को चावल, आटा, केरोसिन आदि सामान की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
उधर, बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के चुरुवा गांव निवासी राजेश कुमार रैदास के घर में सोमवार रात करीब 11 बजे आग लग गई। राजेश कुमार परिवार समेत गांव के बाहर छप्पर रखकर गुजर-बसर करता था।
झोपड़ी में आग लगने से खाने, पीने का सामान व कपड़े समेत एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।