{"_id":"5c2a5596bdec2256b421f4ab","slug":"31546278294-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने हरचंदपुर सीएचसी के अधीक्षक को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर ने हरचंदपुर सीएचसी के अधीक्षक को धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...दिमाग खराब हो गया है, चुप रहो नहीं तो मार दूंगा
- बाजार से दवा लिखने पर मना करने पर सीएचसी हरचंदपुर के डॉक्टर का हंगामा
- अधीक्षक ने वीडीओ व सीसीटीवी के फुटेज सीएमओ को सौंपे
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। बाजार से दवा लिखने से मना करने पर सोमवार को हरचंदपुर सीएचसी के एक डॉक्टर का गुस्सा भड़क गया। सीएचसी परिसर में ही हंगामा कर दिया। चिकित्सक ने कहा, हमारे जूनियर हो, सीएमओ से बात करोगे, दिमाग खराब हो गया है, चुप हो जाओ नहीं तो मार दूंगा..। डॉक्टर ने कहा, तुम्हारे बाप का अस्पताल है जो चाहोगे वही होगा। सारे कर्मचारी व डॉक्टर बराबर हैं। डॉक्टर ने अधीक्षक से कहा तुम धूप सेकते हो, तुम्हें ही ठंड लगती है। चिकित्सक व सीएचसी के अधीक्षक के बीच करीब 20 मिनट तक चली तकरार से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गईं। हंगामे से भीड़ लग गई। बाद में अधीक्षक ने चिकित्सक के हंगामे का वीडीओ और सीसीटीवी फुटेज सीएमओ को सौंप दी। साथ ही चिकित्सक के खिलाफ लिखित शिकायत भी सीएमओ को दी है। मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं।
चार दिन पहले डीएम संजय कुमार खत्री व सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने हरचंदपुर सीएचसी का निरीक्षण किया था। बाजार से रोगियों को दवाएं लिखी पर्चियां मिलने पर नाराजगी जताई थी। सोमवार को भी डॉक्टर बाजार से दवा लिख रहे थे। अधीक्षक डॉ. एपी सिंह ने विरोध किया तो डॉ. राजेश गौतम व अधीक्षक के बीच विवाद हो गया। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो में डॉक्टर द्वारा किए गए हंगामे को कैद कर लिया गया। हंगामे के बाद अधीक्षक ने सीएमओ को सीसीटीवी फुटेज और वीडियो को सौंपी है। डॉक्टर द्वारा रोगियों को बाजार से खरीदने के लिए लिखी गई दवा की पर्चियां भी सीएमओ को उपलब्ध कराई हैं।
इनसेट
‘रोगी के अनुरोध पर लिखा इंजेक्शन’
सीएचसी हरचंदपुर के डॉ. राजेश गौतम का कहना है कि अधीक्षक डॉ. एपी सिंह जब से आए हैं तब से एक भी दिन ओपीडी नहीं की। डीएम के निर्देश पर फर्जी रिपोर्ट भेज रहे थे। एक रोगी के अनुरोध पर उन्होंने एक इंजेक्शन बाजार से खरीदने के लिए लिखा था। अधीक्षक की मनमानी पर अंकुश लगाने का प्रयास किया तो हंगामा करने लगे। उनके द्वारा कोई हंगामा नहीं किया गया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. डीके सिंह और एसीएमओ डॉ. चक को फोन पर सूचना दी गई है।
विज्ञापन
इनसेट
गौतम बाजार से लिख रहे थे दवा : अधीक्षक
सीएचसी हरचंदपुर के अधीक्षक डॉ. एपी सिंह ने बताया कि डॉ. गौतम पहले भी यहां अधीक्षक थे। जांच के बाद उन्हें अधीक्षक के पद से हटा दिया गया था। डीएम ने रोगियों को बाजार से दवाएं न लिखने के आदेश दिए हैं। डॉ. गौतम को बाजार से दवा न लिखने का दबाव बनाया गया तो उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। उल्टा-सीधा भी कहा। इसकी शिकायत, वीडियो व सीसीटीवी फुटेज सीएमओ को सौंप दी है।
---वर्जन---
हरचंदपुर सीएचसी के अधीक्षक ने सीसीटीवी फुटेज, वीडियो के साथ ही डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत की है। बाजार से रोगियों को दवा खरीदने के लिए लिखी गई पर्चियां भी उपलब्ध कराई हैं। मामले में जांच कराकर दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. डीके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी