फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एनटीपीसी ऊंचाहार की सुरक्षा व्यवस्था बनी मजाक

एनटीपीसी ऊंचाहार की सुरक्षा व्यवस्था बनी मजाक

Sat, 27 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी ऊंचाहार की सुरक्षा व्यवस्था बनी मजाक
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार की निर्माणाधीन छठवीं यूनिट से जनरेटर बसडक्ट के कॉपर फ्लैक्सिबल कनेक्टर चोरी हो गए। जबकि सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ को भनक नहीं लग सकी।
विज्ञापन



पुलिस की जांच में 348 कनेक्टर चोरी होने की बात सामने आई है, जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। तहरीर में उपकरण कॉपर निर्मित कनेक्टर की संख्या नहीं दर्शाई गई है।
विज्ञापन



चोरी होने का पता चलते ही एनटीपीसी के अफसरों में हड़कंप मच गया। अपर महाप्रबंधक (विद्युत अनुरक्षण) दीपक कुमार की तहरीर पर शुक्रवार को सीओ डलमऊ और ऊंचाहार एसओ ने एनटीपीसी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया औरअधिकारियों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीआईएसएफ के घेरे में होने के बाद भी एनटीपीसी से लाखों कीमत के कनेक्टर चोरी हो जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।


एनटीपीसी ऊंचाहार में बिजली उत्पादन के लिए 500 मेगावाट की छठवीं यूनिट लगाई गई थी। एक नवंबर 2017 को यूनिट नंबर छह के बॉयलर में विस्फोट हो गया था।


इसमें परियोजना के तीन अधिकारियों समेत 45 लोगों की जान चली गई थी, जबकि भारी संख्या में श्रमिक झुलस गए थे। हादसे के बाद से ही यूनिट में मेंटेनेंस चल रहा है।


एनटीपीसी ऊंचाहार के अपर महाप्रबंधक (विद्युत अनुरक्षण) ने थाने में शुक्रवार को तहरीर देकर बताया कि 25 अक्तूबर 2018 को निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हादसे वाली छठवीं यूनिट से जनरेटर बसडक्ट के कनेक्टर निकाल लिए गए हैं, जिनकी कीमत 30 लाख रुपये है।


यह एनटीपीसी की संपत्ति है। एजीएम की तहरीर के बाद ही एनटीपीसी प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने ऊंचाहार एसओ धनंजय सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।


साथ ही एनटीपीसी के अधिकारियों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि एक स्थान से 192, जबकि दूसरे स्थान से 156 कनेक्टर चोरी हुए हैं। तहरीर पर केस दर्ज करा दिया गया है। जांच कराई जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।



सेंट्रल स्टोर के बाद अब यूनिट में वारदात
देश के कई राज्यों को बिजली आपूर्ति करने वाली एनटीपीसी ऊंचाहार इन दिनों सुर्खियों में है। हर बार एनटीपीसी की सुरक्षा में चूक हो जाती है।


एनटीपीसी ऊंचाहार में चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है। मई 2018 में एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित सेंट्रल स्टोर से 1.85 करोड़ के कॉपर निर्मित स्टाटर बाइंडिंग चोरी कर लिए गए थे। इस घटना से एनटीपीसी प्रबंधन की काफी किरकिरी हुई थी। अब हादसे वाली निर्माणाधीन यूनिट में चोरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed