{"_id":"5b96b238867a557ea65a4a50","slug":"31536602680-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोेध में विभिन्न संगठन के लोग सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोेध में विभिन्न संगठन के लोग सड़क पर उतरे
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामानों की बढ़ रही महंगाई के खिलाफ सोमवार को विभिन्न संगठनों के लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने जुलूस निकाला व जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कोसा। साथ ही पीएम मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत बंद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में दुकानें बंद रही। तांगा व भैंसा गाड़ियों में गैस सिलेंडर और बाइकें लादकर विरोध जताया गया।
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सईदुल हसन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता तिलक भवन से जुलूस की शक्ल में काला फीता बांधकर व मोदी सरकार विरोधी पट्टियां लेकर खोवा मंडी, कैपरगंज, घंटाघर होते हुए सुपर मार्केट से एकत्रित हुए, जहां जुलूस ने सभा का रूप ले लिया।
कांग्रेस व सहयोगी दलों के पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित कर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों पर प्रहार किया। कहा कि महंगाई रोकने में मोदी सरकार फेल है। राही ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्ष पंकज तिवारी, सत्य प्रकाश पांडेय, पंकज सोनकर के नेतृत्व में भैंसा गाड़ियों पर बाइकें और गैस सिलेंडर लादकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
हाथी पार्क स्थित अंबेडकर की मूर्ति और शहीद चौक पर शहीदों को पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सिटी मजिस्ट्रेट चंद्रकांत पांडेय को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी भारत बंद का समर्थन किया और महंगाई पर सरकार को कोसा।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने कहा कि जनता सरकार को सबक सिखाएगी। यूनियन बैंक चैराहा, सुपर मार्किट, कैपरगंज, घंटाघर, स्टेशन रोड, गोराबाजार, घोसियाना, गल्लामंडी, मालखाना, खोयामंडी सहित शहर की समस्त बाजारें बंद रही।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में भारत बंद के आह्वान पर सरेनी बाजार में दुकानें बंद रही।ं महंगाई पर नाराजगी जताई गई। इस मौके पर सुरेश बहादुर सिंह, गिरीश बहादुर मौजूद रहे। गदागंज में कांग्रेसियों की ओर से भारत बंद पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकानें भी बंद रही। ब्लॉक अध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, मो. अकबर ने कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक भारत बंद को लेकर महराजगंज तहसील परिसर में सपा का धरना-प्रदर्शन हुआ। पूर्व विधायक रामलाल अकेला, राकेश त्रिवेदी, मनोज त्रिवेदी, श्याम सुंदर भारती ने महंगाई पर केंद्र सरकार को कोसा। सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शालिनी प्रभाकर को सौंपा। कांग्रेसियों ने भारत बंद पर मोदी और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जुलूस निकाला।
उधर, बहुत हुई महंगाई की मार, अब कभी नहीं मोदी सरकार। इस नारे के साथ सोमवार को भाकपा माले ने खोया मंडी से कैपरगंज होते हुए घंटाघर तक मार्च निकाला। घंटाघर पर सभा भी हुई, जिसमें भाकपा माले नेता विजय विद्रोही ने कहा कि जिन देशों को भारत से डीजल-पेट्रोल बेचा जाता है, वहां भी भारत से कम रेट में डीजल-पेट्रोल मिल रहा है।
जिला प्रभारी अफरोज आलम ने कहा कि महंगाई के साथ-साथ भ्रष्टाचार व नागरिकों की सुरक्षा के मामले में भी यह सरकार पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील परिसर में सपा की पूर्व विधायक आशा किशोर, आलोक सिंह के नेतृत्व में सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी आशीष सिंह को सौपा।
डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। जायस प्रतिनिधि के मुताबिक कांग्रेसी नेता प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी नौगजी चौराहे पर एकत्र हुए और फिर गैस सिलेंडर व मोटरसाइकिल को ठेलिया व रिक्शे पर रखकर विरोध जुलूस निकाला।
वहीं, पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने विकास भवन में धरना देकर प्रदर्शन किया। माकपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रामबहादुर वर्मा ने कहा कि यूपीए शासन में जब पेट्रोल की कीमतें बढ़ी थीं तो नरेंद्र मोदी 40 रुपये लीटर की बात करते थे, पर आज पेट्रोल के दाम 80 रुपये लीटर से ज्यादा हो गए हैं तो चुप्पी साध ली है। माकपा के जिला मंत्री रामदीन विश्वकर्मा ने कहा कि 2013 में एक डालर 40 रुपये का कराने की बात भाजपाई कर रहे थे, पर आज एक डालर 72 रुपये के बराबर हो गया है।
उधर, लालगंज में भाजपा की सरकार में बढ़ रही समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पूर्व विधायक कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंचे और धरना दिया। पूर्व विधायक व कार्यकर्ताआें ने राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौपा। पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा समाज को तोड़ने का काम कर रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सिलेंडर के दामों में प्रतिदिन इजाफा किया जा रहा है, जिससे आम जनता परेशान है। सरेनी विधासभा क्षेत्र अध्यक्ष रामनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के शासनकाल के बाद से जनता परेशान ही हो रही है।