{"_id":"5a18620f4f1c1b686a8b57b4","slug":"31511547407-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआई के निरीक्षण में संचालकों की मनमानी उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआई के निरीक्षण में संचालकों की मनमानी उजागर
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की बिक्री रोकी
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। आम जनता को दवाओं की बिक्री करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों की ओर से किस तरह की मनमानी की जा रही है, इसका खुलासा शुक्रवार को डीआई दीपक शर्मा के निरीक्षण में हुआ। दुकानों पर गंदगी का अंबार लगा था। लाइसेंस तक मौके पर दुकानदार नहीं दिखा सके।
इस पर डीआई मेडिकल स्टोर संचालकों की मनमानी पर नाराज हुए। उन्होंने चार मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी। साथ ही सभी के लाइसेंस समेत दस्तावेज तलब किए हैं। उन्होंने बताया कि मोहन मेडिकल स्टोर में सबसे अधिक गंदगी पाई गई, जिस पर उनकी दुकान की लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया की जा रही है।
अब मेडिकल स्टोर संचालकों को ठीक ढंग से न सिर्फ दुकानों की साफ-सफाई रखनी होगी, बल्कि लाइसेंस भी दुकान पर टांगना होगा। शासन के निर्देश पर औषधि निरीक्षक दीपक शर्मा ने इसका पालन कराने के लिए अभियान शुरू किया। रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित महिंद्रा मेडिकल स्टोर पर गंदगी मिली। मौके पर संचालक नहीं था। उसका भाई था। वह लाइसेंस नहीं दिखा पाया। इस पर दवा की बिक्री पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद डीआई ने जिला अस्पताल स्थित इंडियन मेडिकल स्टोर, नारायण मेडिकल स्टोर, हरिओम मेडिकल स्टोर को भी चेक किया। यहां पर गंदगी मिली। संचालक मौके पर लाइसेंस भी नहीं दिखा सके। इस पर दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई। डीआई ने बताया कि शासन का निर्देश है कि संचालकों की ओर से दुकानों में साफ-सफाई रखी जाए। साथ ही लाइसेंस दुकान पर टंगा होना चाहिए। ऐसा नहीं पाया गया। इसलिए कार्रवाई की जा रही है। दवाओं की बिक्री में किसी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।