{"_id":"5a0b2f3c4f1c1bf2538bcd83","slug":"31510682428-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष के लिए 15 तो सदस्य पद के लिए 52 निर्दलीय ठोंक रहे ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष के लिए 15 तो सदस्य पद के लिए 52 निर्दलीय ठोंक रहे ताल
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न मिले
लालगंज (रायबरेली)। नगर निकाय चुनाव के तृतीय चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को अध्यक्ष व सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। आरओ अजय कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के सभी 22 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। केसी गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी, अनूप बाजपेयी को कांग्रेस, असरफ को बसपा, रामबाबू को समाजवादी पार्टी, सरला को आम आदमी पार्टी, सलीम को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन, राजकुमार को सबका दल यूनाइटेड पार्टी का चुनाव चिह्न दिया गया। इनके अलावा 15 निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। बताया कि नगर पंचायत लालगंज में वार्ड नंबर एक से 15 तक में सदस्य पद के लिए 67 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 67 में से 15 प्रत्याशी राजनीतिक पार्टियों के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।