{"_id":"59c1660c4f1c1b24688b56e3","slug":"31505846796-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र, बाजारों में छाई रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र, बाजारों में छाई रौनक
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा पंडालों में स्थापित करने को खरीद रहे मूर्ति
रायबरेली। शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखने लगा है। नवरात्र को लेकर बाजार सज गया है। लोग माता की मूर्ति से लेकर हार समेत पूजन सामग्रियाें की खरीदारी कर रहे हैं। घर व मंदिरों को साफ-सुथरा कर माता के स्वागत के लिए लोग तैयारियों में लगे रहे।
नवरात्र को अब दो दिन शेष बचे हैं। मइया को प्रसन्न करने के लिए भक्त घरों को साफ-सुथरा करने में लगे हुए हैं। मंदिरों को भी रंगरोगन कर तैयार कर दिया गया है। सब्जी मंडी, कैपरगंज, घंटाघर, डिग्री कॉलेज चौराहे, स्टेशन रोड आदि स्थानाें पर दुकानें सज गई हैं। सबसे अधिक भीड़ मां की चुनरी, माला, वस्त्र, आभूषण, शृंगार सामग्री की दुकानों पर हो रही है। लोगों ने नवरात्र में उपयोग की जाने वाली हवन सामग्री, कपूर, सुगंधित अगरबत्तियों, दीपकों की खरीदारी की जा रही है। दुर्गा पंडालों में स्थापित करने के लिए मूर्तियां खरीदी जा रही हैं। शहर के मां मंसा देवी मंदिर, मढ़ी देवी मंदिर, चंपा देवी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, संकठा देवी मंदिर, अहोरवा भवानी मंदिर, शंकरपुर मां दुर्गा मंदिर, मनकामेश्वर धाम रालपुर, कालिका देवी, भवानी मंदिर लालगंज आदि मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।